Holi Festival 2022: प्यार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है होली पर्व

0
626
Holi Festival 2022

रोहतक से सांसद डॉ अरविंद शर्मा और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली Holi Festival 2022

नाहड़ मार्ग पर सिथत कैम्प कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में कलाकारों ने बांधा समां Holi Festival 2022

आज समाज डिजिटल, कोसली:

Holi Festival 2022: नाहड़-कनीना मार्ग पर सिथत कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कैम्प कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष निशांत यादव ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ अरविंद शर्मा सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद डॉ अरविंद शर्मा और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यक्रम में पहुँचकर कोसली क्षेत्र के नागरिकों के साथ रंग गुलाल के साथ होली मनाई और ग्रामीणों को हर्षोल्लास के साथ रंगों के त्योहार को मनाने का आह्वान भी किया।

अहीरवाल बहादुर सैनिकों का इलाका Holi Festival 2022

Holi Festival 2022

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अहीरवाल बहादुर सैनिकों का इलाका है,बहादुरी के नाम पर इस इलाके की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी ही कम है।उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है,देश की आजादी में क्षेत्र के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इतना ही नहीं आजादी के बाद भी आजादी को बरकरार रखने में यहां के जवान देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने अहीर रेजीमेंट के गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब देश में सिख,जाट,गोरखा और राजपूत रेजिमेंट हैं तो,अहीर रेजिमेंट भी बननी चाहिए, जिसको लेकर मैं और हमारे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि कोसली क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की एकजुटता और विकास को आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कर रही है।

उतर प्रदेश में हुई सुशासन की जीत Holi Festival 2022

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सांसद डॉ अरविंद शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी भाई चारे का प्रतीक है यहां आए क्षेत्र के सभी नागरिक एकता, आपसी सहयोग तथा प्यार का संदेश लेकर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार सुरक्षा व्यवस्था,कानून, स्वास्थ्य सेवाएं और सुशासन के आधार पर कार्य कर रही है।

हर क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सरकार कटिबद्ध Holi Festival 2022

उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सुशासन की जीत हुई है। सरकार सभी गरीब मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी वर्ग सभी को साथ लेकर काम कर रही है।
विधायक ने कहा कि अभी अढ़ाई साल से कोरोना की मार झेल रहे थे अब लोगों में होली का त्योहार नई उमंग उल्लास लेकर आया है। उन्होंने कहा कि खत्म होती संस्कृति को देखकर हमने सभी को एकजुट करने के लिए होली मिलन का कार्यक्रम रखा है। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उत्साह और उमंग के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया।

होली गायन की तीन दर्जन टीमों ने बांधा समां Holi Festival 2022

होली मिलन पर आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण हरियाणा की तीन दर्जन से अधिक होली गायन की लोक परंपरागत टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुत दी,जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सभी मेहमानों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। क्षेत्र वासियों ने कार्यक्रम में पहुँचकर होली मिलन समारोह को चार चांद लगा दिये। उन्होंने सभी गायन की टोलियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ लाज कौशल ने किया।

इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति Holi Festival 2022

समारोह में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल,पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बिजेंद्र डहीना,अशोक लुखी,एससी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेणुबाला, उषा आर्य, बार एसोसिएशन कोसली के प्रधान एडवोकेट मनोज यादव, भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, प्रदीप बव्वा,निवर्तमान जिला पार्षद अमित यादव व शारदा यादव,बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दुष्यंत झाल,मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला,बलजीत यादव,पिंकी शर्मा,नीलम झोलरी,रणबीर कोहारड,जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज,रामसिंह छाबड़ी,बाबु लाल,महाबीर झाल, दयानंद सोनू,दल सिंह चौहान,राकेश,इंद्रराव,विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ मनोज यादव, राजकुमार,भूपेंद्र गुप्ता,जेडी गर्ग, अनिल पंच, डॉ सुभाष यादव,अनिल शर्मा,राकेश लांबा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Also Read : निकाय संस्थाओं के लिए मार्च चुनौती से भरा Bodies Institutions

Also Read : झटका: हरियाणा रोडवेज के सेवानिवृत्तकर्मियों की मुफ्त बस यात्रा पर ब्रेक, विरोध Brakes On Free Bus Travel

SHARE