10 मार्च से लग रहा है होलाष्टक,भूलवश भी न करें कोई भी शुभ कार्य जानिए क्यों Holashtak 2022

0
704
Holashtak 2022
Holashtak 2022

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Holashtak 2022: होलाष्टक का प्रारंभ 10 मार्च से लग रहा है, जो 17 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) तक रहेगा। होलाष्टक में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ काम नहीं किए जाते हैं। अगर आप ऐसा ही कोई शुभ करना चाहते हैं तो 10 मार्च से पहले कर लेना चाहिए। क्योकि ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक 8 ग्रह क्रमश: उग्र रहते हैं।

इन ग्रहों में सूर्य, चंद्रमा, शनि, शुक्र, गुरु, बुध, मंगल और राहु शामिल हैं। इन ग्रहों के उग्र रहने से कोई भी मांगलिक कार्य कारण वर्जित माना गया हैं। इन दिनों में भगवान विष्णु की पूजा खासतौर पर करनी चाहिए। होलिका दहन के बाद होलाष्टक खत्म हो जाता है।

Read Also : Coffee Powder Face Pack For Glowing Skin: नहीं जाना पड़ेगा पार्लर, अब घर पर ही बनाएं फेशियल पैक सिर्फ 2 स्टेप वाला चेहरा होगा एकदम साफ

कब से शुरू करें मांगलिक कार्य  (Holashtak Date)

14 मार्च दिन सोमवार को सूर्य मीन राशि में चला जाएगा। सूर्य के मीन राशि में जाने से मलमास शुरू हो जाएगा। सूर्य पंचदेवों में से एक हैं और इनकी पूजा हर एक शुभ काम में अनिवार्य रूप से की जाती है। सूर्य जब गुरु ग्रह की धनु या मीन राशि में रहता है तो मलमास माना जाता है। (Holashtak 2022) जब सूर्य गुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं तो वे मांगलिक कर्मों में उपस्थित नहीं हो पाते हैं। इस वजह से मलमास में शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। 14 अप्रैल को ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा और फिर से मांगलिक कर्म की शुरुआत हो जाएगी।

वर्जित काम जैसे नौकरी परिवर्तन से बचे (Holika Dahan 2022)

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के समय में नौकरी परिवर्तन से बचना चाहिए। नई जॉब ज्वाइन करनी है, तो उसे होलाष्टक के पहले या बाद में करें। यदि अत्यंत ही आवश्यक है, तो कुंडली के आधार पर किसी ज्योतिषाचार्य की सलाह जरूर ले सकते हैं।

नया बिजनेस शुरु करने से बचे (Holi Festival)

होलाष्टक के समय में कोई भी नया बिजनेस शुरु करने से बचना चाहिए। (Holashtak 2022) इस समय में ग्रह उग्र होते हैं।नए बिजनेस की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा नहीं माना जाता है।

Read Also : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तालमेल कमेटी, प्रदेशव्यापी हड़ताल 88वा दिन Anganwadi Workers And Assistant Coordination Committee Strike

Read Also : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में लीगल लिट्रेसी सेल द्वारा हुआ कार्यक्रम मुख्यातिथि रहे बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चैयरमेन मनन कुमार मिश्रा Chairman Manan Kumar Mishra Chief Guest In Gaur Brahmin Degree College

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE