अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए हिंदू-सिख सामन्जस्य बैठाएगी कांग्रेस Hindu-Sikh Harmony

0
288
Hindu-Sikh Harmony
Hindu-Sikh Harmony

Hindu-Sikh Harmony

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Hindu-Sikh Harmony : पंजाब में विधानासभा चुनाव निपट चुके हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने कार्यभार संभालने के बाद काम करना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए नया पार्टी अध्यक्ष चुनने की चुनौती है। इसके साथ ही विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के पद पर भी किसी नेता को नियुक्त करना है।

अभी दोनों सीटों पर असमंजस

अब बात करें सूत्रों की तो वे इशारा करते हैं कि इन दोनों पदों पर पार्टी नेतृत्त्व हिंदू-सिख चेहरों को लाने की फिराक में है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में किए प्रयोगों के विफल होने के बाद अब कांग्रेस संतुलन बनाने की कोशिश करेगी। इसी नीति के तहत नेता-प्रतिपक्ष यदि सिख बनाया जाता है तो प्रदेश-अध्यक्ष पद पर किसी हिंदू चेहरे को बैठाया जा सकता है। कांग्रेस नेतृत्त्व का पेंच इसी गणित में फंसा है।

अब तक दोनों नियुक्तियों का मामला लटका है। जानकारों की माने तो पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने और उनकी जगह दलित-सिख नेता को बैठाने की कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। पंजाब जैसे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस मात्र 18 सीटों पर सिमट गई है। और अब आलम ये है कि इन 18 विधायकों में से एक को नेता-प्रतिपक्ष तक नहीं चुना जा सका है।

एक तरफ मामला यह है कि प्रदेश कांग्रेस भी इस समय बिना नेतृत्व चल रहा है। ऐसे में पार्टी के प्रचार और प्रसार की कल्पना करना भी बेमानी होगी। नवजोत सिंह सिद्धू इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन वह फिर राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह फिर संगठन में सम्मानजनक पद चाहते हैं। हालांकि कांग्रेस के बड़े नेता उन्हें दोबारा से अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसके मद्देनजर पार्टी को कोई नया चेहरा ढूंढना होगा।

पार्टी इन नेताओं पर खेलेगी दांव

विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के लिए 4 बार विधायक और 1-1 बार लोकसभा-राज्यसभा सदस्य रहे प्रताप सिंह बाजवा का नाम आगे है। उनके अलावा 5 बार के विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, 4 बार के विधायक पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी हैं। जबकि महिला चेहरों में 4 बार की विधायक बनीं अरुणा चौधरी का नाम लिया जा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सुनील जाखड़ या उन्हीं की तरह के जांचे-परखे नेता पर पार्टी दांव खेल सकती है।

Hindu-Sikh Harmony

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE