Himachal Breaking News IPS Arvind Negi Arrested By NIA Team आईपीएस अरविंद नेगी को एनआईए की टीम ने किया गिरफ्तार

0
800
Himachal Breaking News IPS Arvind Negi Arrested By NIA Team

इंडिया न्यूज, शिमला : 
Himachal Breaking News IPS Arvind Negi Arrested By NIA Team : नेशनल इनवेस्टिंग एजेंसी (एनआईए) ने हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है। नेगी कई साल तक एनआईए में सेवाएं दे चुके हैं। नेगी पर आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा को सूचनाएं लीक करने का आरोप है।
एनआईए ने बीते साल 6 नवंबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

लश्कर-ए- तैयबा को सूचनाएं लीक करने का आरोप Himachal Breaking News IPS Arvind Negi Arrested By NIA Team

इस मामले में पहले ही कुछ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 6 नवंबर 2021 को मामला दर्ज होने के बाद एनआईए ने 22 नवंबर को किन्नौर स्थित उनके आवास पर छापेमारी की थी। इसके अलावा कुछ और जगहों पर भी छापेमारी की गई। कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को एनआईए ने अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उनसे पूछताछ भी की गई। आखिर एनआईए की टीम ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Read More : Ahmedabad Serial Blast Case में 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्रकैद

Also Read :  गीतिका विज ने पति के लिए मांगे डोर टू डोर वोट

 

Connect With Us : TwitterFacebook
SHARE