Hemant Soren’s joyous style, cycling, spending time with family: हेमंत सोरेन की खुशी का अंदाज, साइकिल चलाई, परिवार के साथ समय बिताया

0
219

झारखंड विधानसभा चुनाव रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। राजद और कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है। गठबंधन की ओर से पहले ही हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। अब झामुमो नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना काफी हद तक तय हो चुका है। जीत की खुशी हेमंत सोरेन के चेहरे पर देखी जा सकती थी। आज हेमंत सोरेन रांची में पिता शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पर गए। यहां वह बेहद रिलेक्स मूड में दिखे। उन्होंने यहां अपने परिवार के साथ समय बिताया और अहाते में साइकिल भी चलाई। बता दें कि हेमंत सोरेन ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। खबर लिखे जाने तक दुमका सीट पर वह पीछे चल रहे थे लेकिन बरहेट में बढ़त बनाए हुए थे।

SHARE