Rajasthan Breaking: राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध केस सामने आया

0
794
Rajasthan Breaking
Rajasthan Breaking: राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला सामने आया

Rajasthan Breaking, (आज समाज), जयपुर: राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। युगांडा से राज्य में आई एक महिला में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण दिखे हैं। शारजाह से एयर अरेबिया की फ्लाइट से महिला  शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंची थी। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान उसे संदिग्ध मामले के तौर पर पहचाना गया। उसे जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज (RUHS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दूसरे मरीज़ों के संपर्क से बचाने के लिए आइसोलेशन में रखा गया है।

राजस्थान  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इबोला वायरस का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद राजस्थान स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। आरयूएचएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अनिल गुप्ता ने कहा कि महिला में अभी तक इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उनमें  इबोला संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ लक्षणों के आधार पर इसे इबोला नहीं माना जा सकता। टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही कोई नतीजा निकाला जा सकेगा। हालांकि, एक खास प्रोटोकॉल के तहत महिला का इलाज और निगरानी शुरू कर दी गई है।

पिछले 20 दिन में कांगो में 200 लोगों की मौत

डॉक्टर अनिल गुप्ता ने कहा, टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही कोई नतीजा निकाला जा सकेगा। हालांकि, एक खास प्रोटोकॉल के तहत महिला का इलाज और निगरानी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला के सैंपल जांच के लिए पुणे की एक लैब में भेजे गए हैं और रिपोर्ट आज शाम या शनिवार सुबह तक आने की उम्मीद है। दुनिया भर में इबोला वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 900 तक पहुंच गई है और इसके कारण पिछले 20 दिन में कांगो में 200 लोगों की मौत हो चुकी है।

डब्ल्यूएचओ ने घोषित किया है ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

बता दें कि इबोला वायरस का ‘बुंडीबुग्यो’ वैरिएंट (Bundibugyo variant) तेज़ी से फैल रहा है। इसलिए, डब्ल्यूएचओ ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। भारत में अब तक इबोला वायरस का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइज़री में बताई गई मुख्य बातों में कांगो (DRC), युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इन इलाकों में इबोला संक्रमण का खतरा है।

प्रभावित इलाकों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के निर्देश

एयरपोर्ट और अन्य एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ाने और प्रभावित इलाकों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। अज्ञात बुखार वाले यात्रियों की पहचान, जांच, रिपोर्टिंग और सही प्रबंधन सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया गया है। डब्ल्यूएचओ की सिफारिशों के अनुसार सावधानी बरतने और प्रभावित इलाकों की यात्रा कम से कम करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : Manipur Breaking: कांगपोकपी के गांव में दंपति सहित 3 लोगों की गोली मारकर हत्या