स्वास्थय विभाग से छंटनी कर्मियों की बहाली को लेकर जिला मुख्यालयों पर आज होगा जोरदार प्रदर्शन: Health Department

0
336
Health Department
Health Department

मनोज वर्मा, कैथल:

Health Department: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर आज 11 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग से छंटनी कर्मियों की बहाली व कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे।

Read Also : देश-विदेश के किसान भी उठा रहे सेंटर का लाभ, किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का करें प्रयोग, कम लागत में कमाएं अधिक मुनाफा : विधायक हरविन्द्र कल्याण:MLA Harvindra Kalyan

बैठक में रणनीति तैयार करते हुए कर्मचारी संघ के नेतागण (Health Department)

इसी कड़ी में आज सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर जवाहर पार्क में जिला प्रधान जरनैल की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक की गई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा, केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण, जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, सहसचिव ओमपाल भाल व फायर कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान राजेंद्र सिनन्द ने बैठक के बाद बताया कि, सरकार ने कोरोना काल में अपनी जान को हथेली पर रखकर जनता की सेवा करने वाले 3 हज़ार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है।

कच्चे कर्मचारियों की सरकार द्वारा छंटनी (Health Department)

इसके इलावा प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों, बोर्ड, निगम, नगरनिगम, परिषद /पालिकाओं, सोसाइटीज व विश्वविद्यालयों से कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम की आड़ में सरकार किसी न किसी बहाने से छंटनी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि, कौशल रोजगार निगम में कई पदों को खत्म कर दिया गया है। सालों से काम करने वाले कर्मियों पर निगम ने अपनी शैक्षणिक योग्यता थोंप दी है। निगम रेट निश्चित कर कर्मियों के वेतन कम कर दिए है।

सरकार की शोषणकारी नीति का पुरजोर विरोध (Health Department)

एक कर्मचारी को दो-तीन पदों का काम देकर 11 महीने के लिए ऑफर लेटर दिए जा रहे है। नियुक्ति पत्र तक देने पर रोक लगा दी गई है। पुरानी वरिष्ठता खत्म कर दी गई है। कर्मचारियों के नियमित होने के अवसर एक सोची समझी साजिश के तहत खत्म कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि, सरकार की इस तरह की शोषणकारी नीति का पुरजोर विरोध किया जायेगा और कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

Read Also : 40 किलोग्राम डोडा चुरा पोस्त (भुक्की )के साथ एक गिरफ्तार: 40 kg Doda Chura

Read Also : कैथल के प्यौदा रोड़ पर आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन: Aam Aadmi Party

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE