Haryana’s Foundation Day: हरियाणा के सिर पर नहीं सजा अभी तक राजधानी का ताज

0
138
हरियाणा की स्थापना दिवस
हरियाणा की स्थापना दिवस
  • हरियाणा की स्थापना दिवस पर खास
  • 54 साल बाद भी नहीं मिल पाया हरियाणा को अलग हाईकोर्ट

Aaj Samaj (आज समाज), Haryana’s Foundation Day, प्रवीण वालिया, करनाल, 31 अक्तूबर :
म्हारा हरियाणा इब 54 साल का होग्या से।देसा मा देश हरियाणा दूध दही का खाना।इस हरित प्रदेश पर लालों की नजरें इनायत रही हैं। पंडित भगवत दयाल शर्मा से होते हुए ताऊ देवीलाल से मनोहर लाल तक जलवा रहा है। इस प्रदेश ने राजनीति के पंडित भजनलाल दिये तो बंसी लाल भी भी सत्ता पर काबिज रहे।

सबसे ज्यादा खेल रत्न दिये, अब डॉक्टर और इंजीनयर भी यह राज्य देगा

22 जिलों वाला यह राज्य सबसे अनूठा है।आज इसके सिर पर राजधानी का ताज नही है। ना ही हाई कोर्ट है अपना, आज यह टीस है दिल में । गुरुग्राम के रूप में आधुनिक शहर कुरुक्षेत्र के रूप में धर्म और ज्ञान का संग्रह है हरियाणा के पास। हरियाणा की कल्चर अपना देश अपना माटी। भोला और ज्ञानी हरियाणा। 54 सालों में यह प्रदेश फर्स से अर्श पर पहुंच गया। इस माटी को शत शत नमन इस राज्य ने सबसे ज्यादा रणबांकुरे दिए इस देश को। सबसे ज्यादा खेल रत्न दिये अब डॉक्टर और इंजीनयर भी यह राज्य देगा। हरियाणा 53 साल का हो गया। इन 53 वर्षो में हरियाणा ने कई क्षेत्रो में तरक्की की तथा देश में नम्बर वन राज्य कई मायनों में बना।
सबसे ज्यादा खेल रत्न दिये, अब डॉक्टर और इंजीनयर भी यह राज्य देगा

लेकिन हरियाणवीं लोगों के दिलों में आज भी इस बात की टीस है कि 53 वर्ष गुजरने के बाद भी करनाल को न तो अपनी राजधानी मिली और न ही अपना अलग हाईकोर्ट। जो राज्य 16 साल पहले अस्तित्व में आए थे। उन राज्यों का अपना अलग हाईकोर्ट और अलग राजधानी है। लेकिन हरियाणा 53 साल पहले पंजाब से अलग हुआ था। उस समय हरियाणा में एस.वाई.एल विवाद, राजधानी और हाईकोर्ट का मसला प्रमुख रूप से मुंह बाएं खड़े थे। उस समय यह तय हुआ कि पंजाब और हरियाणा की राजधानी एक ही होगी। बाद में पंजाब को पंजाबी भाषी राज्य सौंप दिए गए और यह बात तय हुई कि हरियाणा को चंडीगढ़ मिल जाएगा। जहां पहले से ही हाईकोर्ट था। लेकिन चंडीगढ़ आज तक हरियाणा को नहीं मिला।

54 साल से हरियाणा इस बात के इंतजार में है कि कब हरियाणा में चंडीगढ़ मिल जाए। पिछले 53 सालों में अधिकत्तर कांग्रेस और इनैलो के साथ-साथ लोकदल सत्ता में रही। लेकिन हरियाणा को चंडीगढ़ नहीं मिला। न ही अलग से हाईकोर्ट मिला। प्रदेश की तत्कालीन सरकारों ने भी प्रदेश को अलग से राजधानी देने और हाईकोर्ट बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। जबकि केन्द्र सरकारें इसके लिए राज्य को पैसा देने के लिए तैयार थी। हरियाणा में हाइकोर्ट और राजधानी के लिए करनाल से ज्यादा बेहतर स्थान कोई नहीं था। इसकी दावेदारी सबसे मजबूत थी। लेकिन आज तक हरियाणा को न तो अलग से राजधानी मिली ओर न ही हाईकोर्ट एस.वाई.एल का पानी भी राजनीति के बीच फंसा रहा।

दक्षिण हरियाणा इस सबसे जूझ रहा है। गुडगांव और फरीदाबाद के अलावा 53 सालों में हरियाणा में न तो कोई बड़ी इंडस्ट्रीज विकसित हो पाई और न ही संस्कृति सहजने के लिए कोई बड़ा संस्थान मिल पाया। करनाल और कुरुक्षेत्र सांस्कृतिक धार्मिक राजधानी होने के बाद भी यहां पर न तो पर्यटन विकसित हो पाया है ओर न संस्कृति। अब यहां के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सी.एम मनोहर लाल खट्टर से अपेक्षाएं है कि वह इस प्रदेश को राजधानी और हाईकोर्ट दिलाने में सफल होंगे।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE