Haryana Weather Update 26 Feb 2022 हरियाणा के कई जिले में बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान

0
432
Weather
Weather

Haryana Weather Update 26 Feb 2022 हरियाणा के कई जिले में बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

Haryana Weather Update 26 Feb 2022 : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर ली करवट आज सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार रात से कई जिलों में भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। हरियाणा के जींद में गरज के साथ अधिक बरसात हुई बारिश शुरू हुई जोकि शनिवार सुबह तक भी जारी रही। (Haryana Weather Update 26 Feb 2022) ओलावृष्टि की बात कि जाए तो जिला भिवानी और रेवाड़ी क्षेत्र में जबरदस्त ओले गिरे। फतेहाबाद व सिरसा में भी ओलावृष्टि हुई। वहीं बारिश-ओलावृष्टि से 5 से ज्यादा जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

फसलों को भारी नुकसान

Haryana Weather Update 26 Feb 2022
Haryana Weather Update 26 Feb 2022

मालूम हुआ है कि महेंद्रगढ़, झज्जर और चरखी दादरी में ओले गिरने की सूचना है। जिस कारण फसलों को भारी नुकसान का अनुमान है। (Haryana Weather Update 26 Feb 2022) वहीं कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के लोहारू और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी काफी असर देखने को मिला है। भिवानी के लोहारू के गांव सिंघनी में ओलों से सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। (Haryana Weather Update 26 Feb 2022) ज्यादातर जिलों में तेज बारिश, बादलों की गरज चमक, 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कहीं कहीं तीव्र ओले गिरने का अनूमान भी लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज रात को जीटी बेल्ट पर कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला में भी मौसम विभाग ने बरसात की चेतावनी जारी की है।

Also Read : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 499 नए केस सामने आए

SHARE