हरियाणा साहित्य अकादमी के वार्षिक सम्मानों की घोषणा Haryana Sahitya Akademi

0
374
Haryana Sahitya Akademi
Haryana Sahitya Akademi

Haryana Sahitya Akademi

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Haryana Sahitya Akademi : हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2021 के लिए विभिन्न सम्मानों के लिए साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ.अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से सम्मानों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

डा. जयगवान को साहित्य साधना सम्मान

डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से 7 वर्षों में साहित्यकार सम्मान योजना के अंतर्गत हिंदी और हरियाणवी के लगभग 100 साहित्यकारों को सम्मानित किया जा चुका है। अकादमी की साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2021 के अंतर्गत साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है।

डा. जयगवान गोयल, कुरुक्षेत्र को आजीवन साहित्य साधना के लिए अकादमी की ओर से विशेष साहित्य साधना सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सम्मान राशि 5 लाख रुपये है। डॉ. जयभगवान गोयल को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में हाल ही में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। हिंदी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान डा . गोयल की 30 से अधिक पुस्तकेंं प्रकाशित हुई हैं।

हरेराम समीप और पंडित मिश्र को भी सम्मान

महाकवि सूरदास सम्मान (राशि 5 लाख रुपये) वरिष्ठ साहित्यकार एवं गजलकार हरेराम समीप, फरीदाबाद को दिया जायेगा। पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान (2.50 लाख रुपये) के लिए वरिष्ठ गीतकार एवं चिंतक डॉ. रमाकांत शर्मा, भिवानी का चयन किया गया है। डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए डॉ. प्रद्युम्मन भल्ला, कैथल को बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान (2.50 लाख रुपये) तथा साहित्यिक पत्रकारिता के लिए दिये जाने वाले लाला देशबन्धु गुप्त सम्मान (2.50 लाख रुपये) के लिए वरिष्ठ कवि एवं सम्पादक श्री रघुविन्द्र यादव, नारनौल का चयन किया गया है।

वीएम बेचैन को पंडित लख्मीचंद सम्मान

हरियाणवी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  वी.एम. बेचैन, भिवानी का पंडित लखमीचंद सम्मान (2.50 लाख रुपये) के लिए चयन किया गया है। इसी प्रकार हरियाणवी भाषा एवं साहित्य के लिए दिए जाने वाला जनकवि मेहर सिंह सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपये) श्री लहना सिंह अत्री, करनाल को प्रदान किया जाएगा।

हरियाणा गौरव सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपये) के लिए डॉ. राजेन्द्र गौतम, दिल्ली का चयन किया गया है। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान (2.50 लाख रुपये) के लिए अंजु दुआ जैमिनी और नमिता राकेश, फरीदाबाद का चयन किया गया है। कवि दयाचंद मायना सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपये) श्री शमशेर कौसलिया, महेन्द्रगढ़ को प्रदान किया जाएगा।

इन महानुभावों का भी चयन

डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी की ओर से वर्ष 2021 से विशेष हिंदी सेवी सम्मान (राशि 1 लाख रुपये) शुरू किया है। इस सम्मान के लिए वरिष्ठ शिक्षाविद् और चिंतक डॉ. शिवव मार खंडेलवाल, सोनीपत, रवि शर्मा, लंदन (रोहतक), डॉ. सुरेन्द्र गुप्त, अम्बाला, आशा खत्री लता, रोहतक, राजेश चेतन, दिल्ली और महेन्द्र जैन, हिसार का चयन किया है। इसी प्रकार, युवा लेखक सम्मान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद युवा लेखक सम्मान (राशि 1 लाख रुपये) के लिए श्रुति राविश, सोनीपत का चयन किया गया है।

Haryana Sahitya Akademi

SHARE