इस मानूसन में खूब बरसेंगे बादल, एनसीआर में धूल भरी आंधी

0
262
Haryana Weather Update
Haryana Weather Update

आज समाज डिजिटल, Haryana Weather Update:
मानसून सीजन में हरियाणा में बादल खुलकर बारिश होगी। यदि बात करें मौसम विभाग की तो इस बार प्रदेश में मानसून सीजन में 100 से अधिक फीसद तक औसत बारिश के आसार हैं। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गईं। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा आगे

Haryana Weather Update
Haryana Weather Update

नारनौल के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आईएमडी के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून से पूरे देश में औसत बारिश 96 से 104 प्रतिशत होगी। वहीं हरियाणा में 92 से 108 प्रतिशत बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में मानसून केरल में प्रवेश कर गया है। इस वर्ष मानसून का आगमन औसत से 3 दिन पहले हुआ है। धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है।

आने वाले 4-5 दिन सम्पूर्ण उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि बीच बीच में कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है, लेकिन बारिश की गतिविधियां नदारद रहेगी।

अधिकतर इलाकों में पारा रहेगा 45 डिग्री के आसपास

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मजबूत दबाव ढाल बल विकसित होने से अगले 3 दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। आगामी दिनों में हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के के आसपास दर्ज होने की संभावनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद नए बादलों के फुटाव से उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिले में कहीं-कहीं तेज गति से हवाओं के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिली। इस दौरान हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39.0 से 43.8 और न्यूनतम तापमान 23.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE