गर्मी की चपेट में हरियाणा, वीकंड पर राहत की उम्मीद Haryana In Grip Of Heat

0
276
Caution And Protection Necessary From Rising Heat
Caution And Protection Necessary From Rising Heat

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Haryana In Grip Of Heat: आए दिन मौसम के बारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कभी भीष्ण गर्मी का अंदाजा लगता है तो कभी बारिश की उम्मीद राहत दे जाती है। इन सबके बावजूद गर्मी है कि कम होने के स्थान पड़ बढ़ रही है। मौसम विभाग की ओर से गर्मी से कुछ राहत का पूवार्नुमान जताए जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में लोगों को बुधवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी Haryana In Grip Of Heat

हरियाणा और पंजाब के भी अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी महसूस की गई तो दिल्ली के लिए मौसम के आधिकारिक आंकड़े एकत्र करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने आज का अधिकतम तापमान 40।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। जबकि जम्मू क्षेत्र में जहां तेज गर्मी रहीं, वहीं कश्मीर में हल्की बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले सप्ताह 18 अप्रैल की शुरूआत से लू चलने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी पिछले हफ्ते से भीषण लू का सामना कर रही है जबकि मंगलवार को बादल छाये रहने के कारण तापमान 39।5 दर्ज किया गया था।

18 अप्रैल से चलेगी राजधानी में लू Haryana In Grip Of Heat

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का पूवार्नुमान है। इसके बाद, पारा धीरे-धीरे बढ़कर 18 अप्रैल तक 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इससे पहले, आईएमडी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, बाद में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान है।

अभी और चलेगा लू का दौर Haryana In Grip Of Heat

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं है। सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को अधिकतम तापमान 42।6 डिग्री से। दर्ज किया था जो पांच वर्षों में अप्रैल में सबसे अधिक तापमान है। मैदानी इलाकों के लिए लू की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और सामान्य तापमान से कम से कम 4।5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है।

अधिकतम पारा 40 डिग्री पार Haryana In Grip Of Heat

राष्ट्रीय राजधानी पिछले हफ्ते से भीषण लू का सामना कर रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल अप्रैल में अभी तक पांच दिन लू चली है। अप्रैल 2017 में छह दिनों तक लू चली थी। राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43।2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस महीने आज तक सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Also Read: सहारा परिवार की कंपनी के ब्रांच मैनेजर को 6 माह कैद

Also Read: महिला कांस्टेबल का दुष्कर्म का आरोप, लिव इन रिलेशन में रहता था युवक

Also Read: कार्डियक सर्जरी विभाग कर रहा बेहतरीन कम: डा.अनीता

Also Read: जिस्मफरोशी: 5 लड़कियां रेस्क्यू, पिता-दो बेटों पर केस

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
SHARE