Haryana News: हरियाणा सरकार ने निकाय चुनाव में खर्च की सीमा बढ़ाई

0
317
Haryana News: हरियाणा सरकार ने निकाय चुनाव में खर्च की सीमा बढ़ाई
Haryana News: हरियाणा सरकार ने निकाय चुनाव में खर्च की सीमा बढ़ाई

30 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे मेयर पद के उम्मीदवार
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने निकाय चुनाव से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने चुनाव प्रचार पर खर्च होने वाली राशि की सीमा को बढ़ा दिया है। मेयर का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अब 30 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे। पहले खर्च की सीमा 25 लाख रुपए तक थी। इसी तरह निगम में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए भी खर्च की सीमा डेढ़ लाख बढ़ाई गई है।

अब वे साढ़े 7 लाख रुपए खर्च कर सकते हैं। वहीं नगर कौंसिल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव खर्च की सीमा को 16 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है। इसी तरह नगर कौंसिल मेंबर भी साढ़े 3 लाख की जगह साढ़े 4 लाख खर्च कर सकेंगे।

12.50 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे म्युनिसिपल कमेटी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

म्युनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में खर्च सीमा 12.50 लाख रुपए कर दी गई है। इससे पहले वह 10.50 लाख रुपए ही खर्च सकते थे। सूबे में अगले साल फरवरी तक नगर निकाय चुनाव होने के आसार हैं। सरकार की ओर से इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें : पलवल में कोर्ट के आॅर्डर नहीं मानने पर पुलिस इंस्पेक्टर को 6 माह की कैद