Haryana Central University will Contribute in Archeology And Heritage पुरातत्व एवं विरासत के संवर्द्धन में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय देगा योगदान

0
641
Haryana Central University will Contribute in Archeology And Heritage

Haryana Central University will Contribute in Archeology And Heritage पुरातत्व एवं विरासत के संवर्द्धन में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय देगा योगदान

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

Haryana Central University will Contribute in Archeology And Heritage : भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ को देश के 30 संस्थानों की उस सूची में शामिल किया है जो कि पुरातत्त्व एवं विरासत से संबद्ध विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने हेतु अधिसूचित है। विश्वविद्यालय का इतिहास एवं पुरातत्व विभाग इस कार्य को करेगा। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इसे विश्वविद्यालय के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि बताते हुए भारत सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया और इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग के शिक्षकों द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

देश के प्रमुख संस्थानों में शामिल किया

प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय से अधिसूचित होने के बाद विश्वविद्यालय प्राचीन स्मारकों एवं पुरातात्विक अवशेषों के संबंध में नियमन एवं संचालन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर अपना योगदान दे सकेगा। विश्वविद्यालय को मिली इस उपलब्धि के (Haryana Central University will Contribute in Archeology And Heritage)  बारे जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग के प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देश के प्रमुख संस्थानों में शामिल किया गया है, जो पुरातत्व और विरासत से संबद्ध विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेगा। इस हेतु भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से देश की 30 संस्थाओं का चयन किया गया,

जिसमें हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय का इतिहास एवं पुरातत्व विभाग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उत्तर क्षेत्र के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित केवल चार संस्थानों का चयन किया गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि इससे पहले भी विभाग ने भिवानी जिले के तिगड़ाना स्थान से हड़प्पाकालीन अवशेषों को खुदाई कर प्राप्त किया था। विभाग के इस कार्य की भी देश भर में सराहना हुई थी। इस कार्य से हड़प्पाकालीन इतिहास के अध्ययन में अत्यधिक स्पष्टता आने की संभावना प्रबल हुई है। (Haryana Central University will Contribute in Archeology And Heritage) विभाग ने अपनी स्थापना की अल्पावधि में ही कई उपलब्धियां अर्जित की हैं।

Also Read : Russia Attacks Ukraine Day 8 जर्मनी ने मदद को बढ़ाए हाथ, यूक्रेन को देगा 2,700 मिसाइलें

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE