रोहतक: सुख-दुख जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया: मुख्यमंत्री

0
267

संजीव कुमार, रोहतक:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने छोटे भाई स्व. गुलशन कुमार खट्द्दटर की शोक सभा में पहुंचे सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ उन्हें अपने भाई की विदाई का गम है दूसरी तरफ लोगों का प्यार है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठद्द जनों ने विभिन्न माध्यमों से उनके छोटे भाई की असामयिक मृत्यु पर अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजन को इस क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उन्होंने समस्त समाज को अपना परिवार माना है। मृत्यु के बाद आत्मा नए शरीर में प्रवेश करती है। दुख-सुख को संभावित प्रक्रिया बताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मृत्यु को कोई टाल नहीं सकता। मृत्यु अटल है। बचपन, जवानी, अधेड़ में बुढ़ापा जीवन का चक्र है। इस पूरे चक्कर से समाज बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों ने भाई के निधन पर सांत्वना दी है वे इसके लिए सभी के आभारी हैं।
पार्क में त्रिवेणी भी लगाई:
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा पार्टी की ओर से दिवंगत गुलशन कुमार खट्द्दटर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुलशन खट्टर संत प्रवृत्ति के थे। भाई के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी उन्होंने सादगी का जीवन जिया। उनका पूरा जीवन अनुशासन में व्यतीत हुआ। उन्होंने कहा कि गुलशन कुमार खट्टर के निधन से परिवार को नहीं, बल्कि समाज को क्षति पहुंची है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई दिवंगत गुलशन कुमार खट्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुए। श्रद्धांजलि देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिवंगत गुलशन कुमार खट्टर सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी के साथ जिया। किसानी से उनका बेहद लगाव था और वे हमेशा अपने खेती बाड़ी के कार्य में मस्त रहते थे। एक साधारण किसान की तरह अपने कामकाज में बेहद रूचि रखते थे। दूसरे लोगों की मदद करना उनकी विशेषता थी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुलशन कुमार खट्टर के निधन से निश्चित रूप से परिवार व समाज को क्षति पहुंची है। उनके कार्य के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
हरियाणा भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि गुलशन कुमार खट्द्दटर का हमारे बीच से चले जाना निश्चित रूप से एक बड़ी क्षति है। वह संतोष भाव के थे। भाई के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी उन्होंने सीमित साधनों में गुजारा किया। उनके मन में यह कभी नहीं आता था कि उनके भाई के पास मुख्यमंत्री के रूप में बड़ी ताकत है।
हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गुलशन कुमार खट्टर के निधन से परिवार को नहीं बल्कि समाज को क्षति पहुंची। उन्होंने कहा कि दिवंगत गुलशन खट्द्दटर परिवार के महत्वपूर्ण अंग थे। जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रचारक के रूप में कार्य करने के लिए बाहर गए तो उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ परिवार के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया। दिवंगत गुलशन खट्द्दटर की परिवार, गांव व समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। समाज सेवा के कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
गुलशन कुमार खट्टर को श्रद्धांजलि देते हुए आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक सुरेश ने कहा कि उन्होंने निस्वार्थ कार्य किया और स्वार्थ भाव को कभी भी नजदीक नहीं आने दिया। भाई के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद भी वे पहले की तरह खेती बाड़ी का कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि दिवंगत गुलशन कुमार खट्टर ने हर प्रलोभन को त्याग कर सार्थक जीवन जिया। वे हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुज भ्राता गुलशन कुमार के निधन उपरांत शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित रस्म क्रिया में पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रभु से की प्रार्थना, सामाजिक-कृषि कार्यों में योगदान के लिए किया याद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भाई गुलशन कुमार खट्टर को श्रद्घाजंलि देते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए भगवान के प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दिवंगत गुलशन कुमार सच्चे नेक दिल व सादगी के प्रतीक थे। जिन्होंने सादगी के रूप में अपना जीवन व्यतीत किया है और कभी भी उन्होंने कभी यह नहीं जताया कि उनके भाई प्रदेश का मुख्यमंत्री है। हमेशा लोगों के बीच में रहकर गुलशन कुमार खट्टर ने एक सादा जीवन जीया है और लोगों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहे है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री बनवारीलाल, मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद डॉ अरविंद शर्मा, सांसद नायब सैनी, अस्थल बोहर मठ के गद्दीसीन एवं सांसद बाबा बालक नाथ, जींद के विधायक कृष्ण मिढ्द्दढा, सीमा त्रिखा, सुभाष सुधा, विधायक जाकिर हुसैन, विधायक विनोद भयाना, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, गोपाल कांडा, मेयर मनमोहन गोयल, करनाल की मेयर रेनू बाला, चेयरमैन अरविंद यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल गॉड, मुख्यमंत्री के मीडिया कोआॅर्डिनेटर राजकुमार कपूर, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, शादीलाल बत्रा, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रभारी राजीव जैन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा, रामअवतार बाल्मीकि, भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सीनियर डिप्टी मेयर राज कमल सहगल, डॉ केसी बांगड़, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी शमशेर खरक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, राजवीर आर्य, प्रदीप जैन, प्रतिभा सुमन, सोनाली फोगाट, विजय आर्य, पवन आहूजा, धीरज चावला, धर्मपाल मकडौली, रणबीर ढाका, भूषण चुघ, मनोज मक्कड़, गुलशन दुआ, जोगिंदर सैनी के अलावा संत समाज से स्वामी ज्ञानानंद महाराज, बाबा जतिंदर बाल सोढी, बाबा कालिदास, महंत कपिल पुरी, महंत करण पुरी व प्रीतम भयाना के अलावा अधिकारियों में मंडलायुक्त पंकज यादव, एडीजीपी संदीप खिरवार, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल आदि उपस्थित रहे।
हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्वागत:
स्थानीय मस्तनाथ विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गये हेलीपेड पर पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठद्द नेताओं तथा उच्चाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। इनमें रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, राज शर्मा, रणबीर ढाका के अलावा एडीजीपी संदीप खिरवार, रोहतक मंडल के मंडलायुक्त पंकज यादव, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल आदि उपस्थित रहे।

SHARE