चंडीगढ़ पर दावा करने से पहले हरियाणा को उसके हक का पानी दे पंजाब : डॉ.वीरेंद्र सिंह चौहान Hak ka Paani

0
521
Hak ka Paani
Hak ka Paani

Hak ka Paani

HEADLINE : 
  • छिछोरी राजनीति करने वालों का बंद हो हुक्का-पानी -वीरेंद्र सिंह चौहान
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
Hak ka Paani : भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने शिरकत की, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे, पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि झूठ और फरेब के दम पर सत्ता में आई पंजाब की मौजूदा सरकार सहित किसी को भी  हरियाणा की हितों पर डाका डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

जागरूक करने का कार्य

भारतीय जनता पार्टी, उसके नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार चंडीगढ़ को हड़पने की मंशा रखने वालों को ऐसा नहीं करने देगी। पंजाब विधानसभा के प्रस्ताव के प्रत्युत्तर में हरियाणा की विधानसभा राज्य की एकजुट आवाज बुलंद करेगी तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरातल पर इस मसले पर हरियाणवी जनमानस को जागरूक करने का कार्य करेंगे।पंजाब के सत्ताधारी दल और इन दिनों हरियाणा में मंडरा रहे उनके नेताओं  से यह पूछा जाएगा कि वे राजधानी और पानी के मामले में हरियाणा के साथ हैं या पंजाब के।

तीखे सवालों से हल्ला बोला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने आज यहां भाजपा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में चंडीगढ़ के मामले पर पंजाब विधानसभा के संवैधानिक प्रस्ताव के लिए पंजाब के सत्ताधारी दल पर तीखे सवालों से हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी  कि पंजाब सरकार और उसके हरियाणा के नेताओं ने जो किया है उसके चलते हरियाणा में  राजनीतिक तौर पर उनका ‘हुक्का पानी’ बंद किया जाना बनता है। डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब सरकार बनाने के बाद से आम आदमी पार्टी की उस चूहे जैसी हो गई है जिसके हाथ हल्दी की गांठ लग गई हो और उसके आधार पर वह खुद को पंसारी समझने लगा हो।

‘केजरी की बहू’ कहकर पुकारे 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में इन राजनीतिक दल के प्रभारी की भाषा मे छिछोरापन साफ झलकता है। भारतीय जनता पार्टी उनकी शब्दावली का अनुकरण करना नहीं चाहेगी मगर सांसद सुशील गुप्ता खुद बताएं कि उन्हें अगर कोई ‘केजरी की बहू’ कहकर पुकारे तो उन्हें कैसा लगेगा? डॉ चौहान ने कहा कि राजधानी के सवाल पर आने से पहले सुशील गुप्ता और अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वे  हरियाणवी होने का फर्ज अदा करें और भगवंत सिंह मान को सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण करने के लिए मनाएं।

चंडीगढ़ का नाम चंडीमंदिर से पड़ा 

डॉ. चौहान ने दोहराया कि चंडीगढ़ उस समय की खरड़ तहसील में पढ़ने वाले करीब 2 दर्जन गावों की भूमि पर बताया गया था। इतिहास साक्षी है कि खरड़ तहसील किसी समय आज के अंबाला जिले का भाग थी। चंडीगढ़ का नाम चंडीमंदिर से पड़ा है हां आज की हरियाणा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर चर्चा शुरू होने से पहले हरियाणा  को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए और करीब 400 हिंदी भाषी गांव हरियाणा को दिए जाने का अधूरा काम भी पूरा होना चाहिए।

राजनीतिक दलों को एक मंच पर आकर लड़ना होगा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हरियाणा के हितों के लिए सब राजनीतिक दलों को एक मंच पर आकर लड़ना होगा मगर बड़ा सवाल यह है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी से पंजाब के उन कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कह सकेंगे जिन्होंने हरियाणा के खिलाफ खड़े होने का संविधान विरोधी कार्य किया है?

हरियाणा की जनता से माफी मांगेंगे

आज सवाल यह भी है कि क्या हरियाणा की गलियों में राजनीति की रोटियां सेकने निकले अरविंद केजरीवाल की पार्टी के कर्ता-धर्ता पंजाब में उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री की अगुवाई में हरियाणा के न्याय पूर्ण अधिकारों पर बेशर्मी के साथ की गई चोट के लिए हरियाणा की जनता से माफी मांगेंगे?  डॉ. चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके नेताओं की आँखों से शर्म का पानी सूख गया है और वे ही निहित राजनीतिक स्वार्थ में निर्लज्जता की सारी सीमाएं पार कर रहे हैं,पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश  सपरा ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह चौहान की अगवानी की। अंत में  जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष  गर्ग ने सभी मीडिया कर्मियों का प्रेसवार्ता में पहुंचने पर आभार जताया।
Hak ka Paani
SHARE