Gurugram News : जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरूरी : सुरेश यादव

0
90
Gurugram News : जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरूरी : सुरेश यादव
पौधारोपण करते भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश यादव।
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदूषण पर नियंत्रण आवश्यक
  • सिकंदरपुर के शिव मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

(Gurugram News) गुरुग्राम। भाजपा नेता, समाजसेवी सुरेश यादव ने अपने सहयोगियों जयप्रकाश यादव, भूपेंद्र यादव, बृजेश यादव, जिले सिंह यादव, मंजू देवी और भूपेंद्र यादव, नवीन मंडल अध्यक्ष के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

सुरेश यादव ने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए हमें प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए अधिक से अधिक पौधारोपण, स्वच्छता रखना और पॉलिथीन का प्रयोग बंद करना सबसे आवश्यक है।

पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में मां के नाम एक पेड़ अभियान चलाया जा रहा

सुरेश यादव ने कहा कि देश में पर्यावरण की रक्षा के लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में मां के नाम एक पेड़ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि देश में हरियाली आ सके।

सुरेश यादव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोकप्रिय नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रयास से गुरुग्राम के साथ पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हो रहा है। प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए जंगल सफारी का निर्माण कराया जा रहा है। सुरेश यादव ने कहा कि अपनी भावी पीढ़ी को स्वस्थ जीवन देने के लिए भी पर्यावरण का संरक्षण करना जरूरी है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदूषण रोकना जरूरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदूषण रोकना जरूरी है और यह तभी संभव हो सकेगा जब हम स्वच्छता रखेंगे और पॉलिथीन का प्रयोग करना बंद करेंगे इसलिए हम सभी नागरिकों को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के मुख्य उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए और इसके लिए स्वयं भी प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

सुरेश यादव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए जल संरक्षण पर भी ध्यान रखना चाहिए। पानी की बर्बादी कहीं से ना हो, इस पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि जल ही जीवन है और इसे संरक्षित करके रखना हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी जरूरी है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

यह भी पढ़े : Gurugram News : कोफोर्ज कंपनी ने गुरुग्राम में शुरू की द कोफोर्ज पब्लिक लाइब्रेरी