गुरदासपुर : किसानों पर पुलिस को लाठीचार्ज का कोई हक नहीं

0
433
गगन बावा, गुरदासपुर:
रेलवे स्टेशन गुरदासपुर में चल रहा किसानों का पक्का मोर्चा 337वें दिन में दाखिल हो गया। शुक्रवार को मोर्चे पर 255वें जत्थे ने भूख हड़ताल रखी, जिसमें जम्हूरी किसान सभा पंजाब के हरभजन सिंह, महिंदर सिंह, जसविन्दर सिंह, जोगिन्दर सिंह, चैन सिंह, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह आदि ने हिस्सा लिया। धरने में बोध सिंह, मक्खन सिंह, गुरदीप सिंह, करनैल सिंह, नरिंदर सिंह ने संबोधित करते हुए गत दिवस मोगा में सुखबीर सिंह बादल की रैली में पूर्ण शांति से सवाल पूछने जा रहे किसानों पर पंजाब पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की पुरजोर निन्दा की। नेताओं ने कहा कि किसान कभी पुलिस पर पत्थर नहीं मारते। यह केवल कुछ राजनीतिक गुंडे हैं जो साजिश के तहत भड़काहट पैदा करने के लिए ऐसा करते हैं। पुलिस को अमन शांति से प्रदर्शन करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज करने का कोई हक नहीं है। किसान नेताओं ने करनाल के एसडीएम को गिरफ्तार करने की मांग को फिर से दोहराया।
SHARE