कैथल: अन्नदाता अपनी लड़ाई जीतेगा : चौटाला

0
408

नरेश भारद्वाज
आज समाज डिजिटल, कैथल:
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है, जिसमें इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। अन्नदाता अपनी लड़ाई जितेगा और धमंड में चूर भाजपा सरकार का देश और प्रदेश में अंत होगा। चौटाला कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में जिला इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है इसलिए उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर प्रयास शुरू किया है और जल्द ही तीसरे मोर्चे का गठन होगा। चौटाला ने कहा कि 3206 लोगों को नौकरी देने पर उन्हें दस साल की सजा काटनी पड़ी थी, लेकिन इस बार सरकार बनने पर हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा, चाहे उसके लिए मुझे फांसी की सजा हो जाए।

SHARE