गुरदासपुर : मोती के जन बलात्कारियों से देश के लोग बेहद खुशी : परमिंदर गिल

0
535
Many BJP leaders including state spokesperson Rakesh Jyoti
Many BJP leaders including state spokesperson Rakesh Jyoti

गगन बावा, गुरदासपुर :

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हल्का गुरदासपुर की एक बैठक जिलाअध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई। इस बैठक में विधानसभा हल्का गुरदासपुर के इंचार्ज बनने पर गोवर्धन गोपाल विशेष रूप पहुंचे। इस बैठक को जिलाअध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति सहित कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाअध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में चल रही ज्यादातर जनभलाई योजनाएं मोदी सरकार द्वारा या मोदी सरकार द्वारा भेजे गए फंडें से चल रही है। हर साल 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, जरूरतमंदों को घर बना कर देना, घर की पक्की छतों के लिए पैसा,शौचालय निर्माण के लिए मदद, किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 6 हजार की मदद सहित अनगिनत योजनाएं हैं, जिससे आम जनता काफी खुश है। इसके इलावा मोदी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कामों के कारण जनता भाजपा से प्रभावित है। गिल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण, करतापुर साहिब कोरीडोर निर्माण, 84 दंगा दोषियों को सजा, धारा 370 का खात्मा,सिखों की काली सूची का खात्मा सहित कई ऐतिहासिक काम करके मोदी सरकार ने पंजाबीयों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही देश के इतिहास में पहली बार आर्थिक रूप से कमजोर जनरल वर्ग को सरकारी नौकरीयों में आरक्षण देने से भी मोदी सरकार की जनता में अलग छवि बनी है। गिल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी मोदी सरकार द्वारा पंजाब की आधी आबादी के लिए पिछले साल 9 महीने का मुफ्त राशन और इस साल भी 7 महीने का मुफ्त राशन भेजा गया,वो बात अलग है कि जनता के लिए भेजे गए राशन को कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक खा गए। इसके इलावा मोदी सरकार द्वारा देश में कौरोना वैक्सीन के लिए दुनिया का सबसे बडा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। जिसमें अब तक 43 करोड से ज्यादा लोगों को मुफ्त वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने कहा कि सफल जनभलाई योजनाओं और ऐतिहासिक कामों के कारण पंजाब की जनता का झुकाव भाजपा की तरफ है और वो इस बार पंजाब में बीजेपी को मौका देने का मन बना चुकी है। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से पंजाब की जनता त्रस्त है और पंजाब के इतिहास की सबसे निकम्मी व भ्रष्टाचारी सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती है। इस अवसर पर जिला महांमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीलम महंत, रंजीत सिंह काहलों, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव अल्का महंत, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता गुरमीत कौर,जिला उपाध्यक्ष जतिन्दर परदेसी, हरदीप सिंह रियाड, सुधीर महाजन, राजेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, जिला मीडीया इंचार्ज विनोद कालीया, जिला सचिव प्रवीण कुमार, हरजीत सिंह बग्गा, जिला कार्यकारिणी सदस्य डिक्की सैनी, तरलोचन सिंह, मंडल प्रधान अतुल महाजन, गुरदासपुर देहाती प्रधान डा. दिलबाग राय, मंडल प्रधान भागोकांवां जसबीर सिंह, मंडल महांमंत्री कुणाल गुप्ता, मास्टर तिलक राज, विकास गुप्ता, युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष राज चौहान, अंकुश महाजन, मंडल सचिव अंकुर शर्मा, शिव दुग्गल, दीपक कुमार, शाम लाल, किरण मेहरा, रमन कुमार, गुलशन कुमार रूबी, ध्रुव महाजन सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

SHARE