गुरदासपुर: दहेज की खातिर मारपीट करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

0
269
Police-case-registered
Police-case-registered
गगन बावा, गुरदासपुर
जिला पुलिस ने दहेज की खातिर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रमनप्रीत कौर पुत्री अमरजीत सिंह निवासी बरियार ने थाना दीनानगर पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी 11 मार्च 2018 को आरोपी जतिंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सहारी थाना घुम्मनकलां के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। यही नहीं आरोपी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसी तरह से सोनिया पुत्री सुरजीत कुमार निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर ने थाना सिटी में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 26 जनवरी 2016 को आरोपी कर्ण पुत्र प्रीतम चंद निवासी घुराला के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। आरोपी उसे दहेज में दो लाख रुपए लाने के लिए कहता था, जिसके चलते वह 15 अक्टूबर 2020 से अपने मायके घर रह रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
SHARE