Great Scientist Vikram Sarabhai Jayanti : नाटक मंचन से बच्चों ने दिया एक व्यक्ति, एक पेड़ और उसकी देखरेख का संदेश

0
190
Great Scientist Vikram Sarabhai Jayanti
Great Scientist Vikram Sarabhai Jayanti
Aaj Samaj (आज समाज), Great Scientist Vikram Sarabhai Jayanti ,पानीपत : आर्य बाल भारती स्कूल के प्रांगण में विश्व युवा दिवस और विश्व के महान वैज्ञानिक विक्रम सारा भाई की जयंती मनाई गई, जिसके मुख्य अतिथि स्कूल प्रधान रणदीप आर्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान आर्य ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान रणदीप आर्य ने कहा कि कर्मठ और शिक्षित युवा देश की आन बान शान और पहचान होते हैं। युवाओं को अपनी कार्यक्षमता और कुशलता को बढ़ाने के लिए ही हरियाणा में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। प्राचार्य सत्यवान आर्य ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें कक्षा पांचवी की छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
  • छात्रों को मंच से मिलता है आत्मविश्वास : रणदीप आर्य

मंच के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है

कीर्ति, तनिष्का, नीतू, अंशिका, गरिमा आर्य, मानवी, अंशिका शर्मा, उत्प्रेक्षा, अमायरा, हरलीन, मुस्कान और काव्या ने पृथ्वी, वायु, जल, वृक्ष, वाहन, प्रदूषण और मनुष्य आदि की भूमिका को प्रदर्शित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने एक व्यक्ति, एक पेड़ और उसकी देखरेख भाव पर लघु नाटिका का मंचन किया। इस नाटिका को तैयार कराने में हिंदी अध्यापिका रीटा मलिक व राजरानी का विशेष योगदान रहा। मंच-संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ कांता चहल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा उपलब्ध मंच के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

हर इंसान को जीवन में पेड़ पौधे लगाने चाहिये

उन्होंने नाटक मंचन के विषय चयन पर समस्त टीम को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधक आर्य जसबीर ढांडा ने बच्चों से अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाकर उसका पोषण करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य आर्य सत्यवान मलिक ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने की बात कही। उन्होंने अपना संदेश देते हुए कहा कि हर इंसान को जीवन में पेड़ पौधे लगाने चाहिये। इस अवसर पर विद्यालय कोषाध्यक्ष आर्य महताब मलिक, उप प्राचार्य राजकुमार, डॉक्टर कांता चहल, राजरानी, रीटा मलिक सहित हिन्दी विभाग की समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रही।
SHARE