Grand program on Ganesh Utsav immersion : गणेश उत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

0
106
सर्राफा बाजार में विराजमान गणपति जी महाराज की प्रतिमा व पूजा करते हुए श्रद्वालु।
सर्राफा बाजार में विराजमान गणपति जी महाराज की प्रतिमा व पूजा करते हुए श्रद्वालु।
  • सर्राफा बाजार में 26 को सजेगी भगवान खाटू श्याम की चौकी
  • शहर में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी शोभा यात्रा

Aaj Samaj (आज समाज),Grand program on Ganesh Utsav immersion,मनोज वर्मा,कैथल : हर साल की तरह इस बार भी सर्राफा बाजार सेवा मंडल की ओर से गणेश उत्सव विसर्जन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की गई है। पंडाल को सजाया गया है। यहां 19 सितंबर से भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। सुबह शाम कीर्तन व आरती होती है। बता दें काकौत नहर में 27 सितंबर को शाम पांच बजे मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इससे पहले शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सर्राफा बाजार सेवा मंडल के प्रधान रिंकू सैनी ने बताया कि गणपति उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी की गई है। पिछले पांच दिनों से यहां सुबह शाम भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा की जा रही है। पंडाल को भी सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। शहर में गणेश महोत्सव पर ये मुख्य कार्यक्रम रहेगा। इसमें सर्राफा एसोसिएशन, स्वर्ण द्वार एसोसिएशन, मराठा एसोसिएशन, बंगाली एसोसिएशन संस्थाएं सहयोग कर रही है।

ये रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा

24 सितंबर को सर्राफा बाजार में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर को खाटू श्याम की चौकी सजाई जाएगी। उसके बाद 27 सितंबर को काकौत नहर में गणपति मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

सर्राफा बाजार से आरंभ होगी शोभायात्रा

27 सितंबर को ढोल नगाड़ों के साथ शहर में भगवान गणपति की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सर्राफा बाजार से आरंभ होकर मुख्य बाजार, कमेटी चौक, करनाल रोड से होते हुए शाम पांच बजे काकौत नहर पर पहुंचेगी। इसके बाद पूजा के बाद विसर्जन किया जाएगा।

कार्यक्रम में इन सदस्यों का विशेष योगदान

उपप्रधान डिंपी वर्मा, राकेश सर्राफ, विपुल सिंघल, रोहित सिंघल, भगवान दास, दीपू वर्मा, राजू वर्मा, विपिन्न जांगड़ा, अमन, सागर कालड़ा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े  :Dengue Prevention Measures :इन आयुर्वेदिक उपायों से कम करें डेंगू के लक्षण, नहीं लगाने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर

यह भी पढ़े  : Campaign launched against breaking traffic Rules : बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने वालो पर कसा शिकंजा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE