आपदा में राहत बनेगा सरकार का ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल : डीसी

0
261

आज समाज डिजिटल, पानीपत:

पानीपत। किसानों के कल्याण के लिए ई – क्षतिपूर्ति पोर्टल आरंभ किया गया है। पोर्टल के माध्यम से किसान अब सीधे ही आपदा में फसलों को पहुंचे नुकसान की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फसल नुकसान की स्थिति में आवेदन, सत्यापन और मुआवजा प्रदान करने की प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक कदम है। अब इस पोर्टल से मुआवजा भी ऑनलाइन कर दिया है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराया है, उन किसानों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE