यमुनानगर : किसानों के विरोध में नफरत की आग फैला रही सरकार : योगेश सेठी

0
305

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने हरियाणा के सह प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के सांसद डॉ सुशील गुप्ता के दिशा निदेर्शों को मानते हुए जिला सचिवालय यमुनानगर के सामने अनाज मंडी गेट पर लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के खिलाफ और मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर द्वारा गैर जिम्मेदाराना बयान देने के विरोध में आज राष्ट्रीय परिषद कार्यकारिणी के सदस्य नरेश कंबोज ,जिला अध्यक्ष योगेंद्र चौहान ,जिला उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह व जिला महासचिव योगेश सेठी योगी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। नरेश कंबोज ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो 8 किसानों को बेवजह बेदर्दी के साथ रौंदा गया। हिंदुस्तान की आत्मा पर गहरा आघात है। योगेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार की निकम्मी कार्य शैली के कारण पिछले 7 साल से कई बार ऐसी प्रदेश को जलाने वाली घटनाएं देखने को मिली जो कि बेहद निंदनीय और समाज को कलंकित करने योग्य है इस मौके पर आप के नेता योगेश सेठी योगी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री दिशा विहीन हो चुके हैं और खट्टर सरकार से इस्तीफे की मांग करती है। मौके पर किसान अध्यक्ष अमरपाल आर्य ,जिला उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह , अजय शर्मा ,वीर लाल साडोरा ,एससी अध्यक्ष राजाराम, उपाध्यक्ष विकास बाबा ,महिला अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ,रजनी बाला, दलीप, विशाल अत्री, लखविंदर सिंह फौजी ,सूरजभान, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।

SHARE