Gold Silver Price Update 4 April 2022 सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए ताजा रेट्स

0
345
Gold Silver Price Update 4 April 2022
Gold Silver Price Update 4 April 2022

Gold Silver Price Update 4 April 2022 सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए ताजा रेट्स

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: 

Gold Silver Price Update 4 April 2022 : सोने चांदी की कीमतों में आज फिर से गिरावट आई है। ऐसे में यदि आप सोने चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। दरअसल, एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत में 0.25 फीसदी गिरकर 51,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई है, वहीं चांदी के दाम में 0.23 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,582 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold-Silver Price Update

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। (Gold Silver Price Update 4 April 2022) सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold-Silver Price Update

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही (Gold Silver Price Update 4 April 2022 ) सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read : आईपीएल मैच के दौरान किस कर रहा था कपल, कैमरामैन ने किया कैद, वायरल हो रहे अब मजेदार मीम्स

SHARE