सोने और चांदी के दामों में उछाल, जानिए ताजा रेट्स Gold Silver Price 16 April 2022 

0
366
Gold Silver Price 16 April 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Gold Silver Price 16 April 2022 : उतार चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आज यानि शनिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 200 रुपये का उछाल से 49,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। व्ही बतादें लखनऊ में इसकी कीमत 49,650 बताई जा रही है, जो कि बीते दिन 49,500 थी, यानि प्रति 10 ग्राम 150 रुपये का उछाल देखा गया है। इसी के साथ चांदी के दामों में 700 का उछाल देखा गया है अब यह 70,000 के स्तर पर कारोबार कर रही।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Silver Price 16 April 2022 

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Price 16 April 2022 

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

Gold Silver Price 16 April 2022 

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।  

Gold Silver Price 16 April 2022 

Also Read : दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस वाले ये टॉप सबसे शानदार स्मार्टफोन , जानिए

SHARE