Glacier melting will increase sea level: ग्लेशियर पिघलने से होगा समुद्र जलस्तर में इजाफा

0
165

वांशिगटन। अमेरिका में किए गए एक अध्यन में ये बात सामने आई है कि दुनिया में मौजूद ग्लेश्यिर कहीं अधिक तेजी से पिघल रहे हैं। जिससे वैश्विक तौर पर समुद्र जलस्तर में इजाफा हो रहा है।
नए अध्ययन के अनुसार पूवार्नुमान की तुलना में समुद्र में मौजूद ग्लेशियर कहीं अधिक तेजी से पिघल रहे हैं। साइंस पत्रिका में प्रकाशित यह अध्ययन शोधकतार्ओं द्वारा विकसित नए तरीके पर आधारित है, जिसके आधार पर पहली बार समुद्री ग्लेशियरों के पिघलने का सीधे तौर पर आकलन किया गया। इनमें वैली ग्लेशियर भी हैं, जो समुद्र में बहते हैं। अमेरिका में रगर्स यूनिवर्सिटी-न्यूब्रंसविक में समुद्र विज्ञानी रेबेका जैकसन ने कहा कि ग्रीनलैंड, अलास्का, अंटार्कटिका और इससे अलावा दुनियाभर में समुद्री ग्लेशियर खिसक रहे हैं

SHARE