जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
408
Girls of Indira Gandhi Mahila Mahavidyalaya did excellent performance
Girls of Indira Gandhi Mahila Mahavidyalaya did excellent performance

मनोज वर्मा,कैथल:

इंदिरा गांधी (पी.जी) महिला महाविद्यालय कैथल की छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि,डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज जगदीशपुरा में हरियाणा स्टेट काउंसिल फोर सांइस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वाधान में विज्ञान विभाग द्वारा जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा व पाँचवा स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से आई हुई कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया व छात्राओं से प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। जिसमें कॉलेज की बी.एस.सी की छात्रा गरिमा, मंजु, तनिष्क तीसरे स्थान व स्मृति, नेहा शर्मा व दीपिका पाँचवें स्थान पर रही। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर ख़ुरानिया ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की विषय के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा बनी रहती है व आत्मविश्वास भी बढ़ता है। साँयक़ालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी सुरभि शर्मा ने छात्राओं व प्राध्यापकवर्ग को बधाई का पात्र बताया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ़ से मीनाक्षी ,सीमा सुनेजा , नेहा, अनिशा व पूजा आदि भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : दीपावली पर पटाखों का प्रयोग ना करके दीप जलाकर ही दीपावली का पर्व मनाएं : सिविल सर्जन

ये भी पढ़ें :यूपी के धान की एंट्री नही होने दी जाएगी : मंडी सचिव

ये भी पढ़ें : बी.आर.डी.एम. पब्लिक स्कूल में कंडील व झालर बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ये भी पढ़ें : हर घर खुशियों की दीपावली थावर को पक्का मकान देगा संस्थान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE