लड़कियों व महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलता है ऋण पर 5 प्रतिशत अनुदान

0
278
Girls and women get 5 percent grant on loan for higher education

इशिका ठाकुर,करनाल :

हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा लड़कियों/महिलाओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। यह जानकारी देते हुए महिला विकास निगम करनाल के जिला प्रबंधक ने बताया कि हरियाणा सरकार लडकियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है, ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रहे।

बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के बेटी बचाओ-बेटी-पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों/महिलाओं को तकनीकी, डिप्लोमा स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम द्वारा बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति सहित कोई अन्य शर्त नहीं है। इसके लिए लड़कियों/महिलाओं का हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना लडकियों/महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय कोठी नंबर 248-ए दयानंद कॉलोनी मॉडल टाउन करनाल या दूरभाष नंबर 184-2202726 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : पार्सल भेजने के नाम पर युवती से ठगे पांच लाख 96 हजार रुपये

ये भी पढ़ें : ऑनलाइन टिकट कैंसिल करवाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे चार लाख रुपये

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE