सेफ हाउस में लड़की ने किया सुसाइड

0
309
engineering_girl_student_to_commit_suicide-
engineering_girl_student_to_commit_suicide-

यमुनानगर। प्रभजीत सिंह (लक्की) सेफ हाउस में लड़की ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की का प्रेमी दूसरे कमरे में था। शाम के समय लड़की का शव फंदे पर लटका देखा तो सूचना जगाधरी थाना में दी गई । वहां से पुलिस की टीम आई। इसके बाद शव को उतारा गया। मृतक राजस्थान निवासी 24 साल की आईसा है। उसने 3 दिन पहले ही गांव कैत निवासी कलीम से लव मैरिज कर प्रोटेक्शन ली थी। जानकारी के अनुसार दोनों की दोस्ती ढाई साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। 25 जून को कोर्ट से प्रोटेक्शन लेकर सेफ हाउस में आए थे। उसी समय से सेफ हाउस में रह रहे थे।

शाम को लड़की ने सुसाइड कर लिया। लड़का दूसरे कमरे में था। बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर जाना चाहती थी। लेकिन वह नहीं जा पा रही थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। सोमवार को सेफ हाउस में एक ही प्रेमी जोड़ा था। एसपी कमलदीप गोयल मौके पर पहुंचे। जगाधरी शहर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि लड़की के परिजनों ने राजस्थान पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी लापता है इस मामले में वहां पर केस भी दर्ज है। पुलिस को जब सुसाइड का पता चला तो इसकी सूचना राजस्थान पुलिस को दी गई और लड़की के परिजनों को भी दी गई है परिजन यमुनानगर के लिए चल दिए हैं। लड़की के शव का मैजिस्ट्रेट के देखरेख में पोस्टमार्टम होगा।

SHARE