Get Rid of Facial Complexion And Blemishes, Follow These 3 Things : चेहरे की रंगत और दाग-धब्बों से छुटकारा, अपनाएं ये 3 चीजेें

0
360
Get Rid of Facial Complexion And Blemishes, Follow These 3 Things
Get Rid of Facial Complexion And Blemishes, Follow These 3 Things

Get Rid of Facial Complexion And Blemishes, Follow These 3 Things : चेहरे की रंगत और दाग-धब्बों से छुटकारा, अपनाएं ये 3 चीजेें

आज समाज डिजिटल, अंबाला

इस खबर के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप अपने चेहरे की रंगत और दाग-धब्बों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं|

त्वचा की देखभाल करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह हमारे शरीर की सबसे ऊपरी और नाजुक परतों में से एक है, जिससे हमारे शरीर की सुंदरता जुड़ी हुई है| अगर आप चेहरे की रंगत और ग्लो वापिस पाना चाहती हैं या फिर दाग-धब्बों के छुटकारा पाना चाहती हैं तो आप ये उपाय अपनाकर अपने चेहरे की चमक और रंगत बढा सकती है|

Get Rid of Facial Complexion And Blemishes, Follow These 3 Things

Get Rid of Facial Complexion And Blemishes : स्किन एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि आप कुछ घरेलू चीजों की सहायता से अपने चेहरे का खास ख्याल रख सकती हैं| जिसमें दही, कॉफी और शहद शामिल है| इन तीन चीजों की मदद से आप अपने चेहरे की रंगत बदल सकती हैं| जानिए फायदे…

Home remedies to remove blemishes on face : रूखी त्वचा से छुटकारे के लिए अपनाएं ये फेस पैक

1. कॉफी
2. शहद
3. दही

1. Coffee Mask : कॉफी मास्क

-पहले आप 1 बड़ा चम्मच कॉफी लें|
-कोको पाउडर, शहद और दूध की जरूरत पडेगी|
-अब एक बाउल में सारी सामग्री मिलाएं और पेस्ट बना लें|
-तैयार हुए मास्क को अब अपने चेहरे पर लगा लें|
– 20 मिनट तक लगा रहने के बाद इसे पानी से धो लें|

आप सप्ताह में एक बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं|

लाभ-अगर आपके चेहरे पर कील मुंहासे हैं तो यह फेस पैक आपके लिए फायदेमंद रहेगा| क्योंकि कॉफी कील मुंहासों को रोकती है और रक्त प्रवाह को उत्तेजित करती है, और कोको पाउडर एक समृद्ध एंटीआक्सीडेंट है इसलिए क्षतिग्रस्त त्वचा के लिए फायदेमंद है|

Get Rid of Facial Complexion And Blemishes, Follow These 3 Things

2. Honey-Avocado : शहद-एवोकैडो

-सबसे पहले आप 2 चम्मच मैश किया हुआ एवोकैडो लें|
– अब 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल की जरूरत होगी|
– अब इन सभी को मिलाकर अच्छी तरह से अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें|
-10 मिनट रखकर सूख जाने के बाद इसे धो लें|

-आप इस पैक को सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं|

लाभ- चेहरे का ग्लो वापस लाने के लिए ये पैक लाभकारी है, क्योंकि एवोकैडो पल्प में बी-कैरोटीन और लेसिथिन जैसी एंटीआक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा इसमें होती है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं, जबकि शहद त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है|

3. curd face pack : दही का फेस पैक

-इसके लिए आपको सबसे पहले 2 बड़े चम्मच दही लेना है|
-अब 1 बड़ा चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी की जरूरत पडेगी|
-इन सामग्री को मिला लें और अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लेंं|
-20 मिनट रखने के बाद इसे धो लें|

-इस पैक को आप सप्ताह में दो बार अपने चेहरे पर लगा सकते हैं|

लाभ- इस फेस पैक का अपना फायदा होता है, क्योंकि यह दही लैक्टिक एसिड और अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर होता है, जो मृत कोशिकाओं को त्वचा से हटाने में हमारी मदद करता है| शहद त्वचा को मुलायम बनाए रखने में हमारी मदद करता है और हल्दी एक एंटीबैक्टिरियल एजेंट के रूप में काम करती है, जिससे कील मुंहासों को रोका जा सकता है|

Get Rid of Facial Complexion And Blemishes, Follow These 3 Things

Also Read: शिवरात्रि पर्व पर व्रती रखें अपनी सेहत का ख्याल

Also Read: जानिए शुक्रवार व्रत की महिमा, माता वैभव लक्ष्मी व संतोषी माता के व्रत करने से होगी हर मनोकामना पूरी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE