गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में संचार कौशल पर हुआ विस्तार व्याख्यान Gaur Brahmin Degree College

0
329
Gaur Brahmin Degree College
Gaur Brahmin Degree College

आज समाज डिजिटल, रोहतक:
Gaur Brahmin Degree College: गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में संचार कौशल पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता चौधरी बंसीलाल विश्वविधालय के अंग्रेजी विभाग में सहायक प्राध्यापक अभिषेक चंदेल रहे।

यह भी पढ़ें : स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार Arrested A young Man With Weapon

जीवन में सफल होने के लिए संचार कौशल बेहद महत्वपूर्ण : अभिषेक चंदेल (Gaur Brahmin Degree College)

Gaur Brahmin Degree College
Gaur Brahmin Degree College

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने की। मुख्यवक्ता ने विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए अपने उद्धबोधन में कहा कोई भी माध्यम जैसे लिखित सन्देश, ऑडियो, वीडियो, आदि संचार के विभिन्न माध्यम हैं। ये सभी महत्वपूर्ण हैं और विभिन्न तरीकों से हमारी मदद करते हैं। यह कई मायनों में उपयोगी है, हम ज्ञान प्राप्त करते हैं, हम मनोरंजित होते हैं, हमारी शिक्षा, आदि ये सभी केवल संचार के कारण ही संभव हैं। खुद को व्यक्त करना एक कला है और हम में से कुछ अपनी मौखिक शक्ति का उपयोग करना पसंद करते हैं। जबकि कुछ लोग खुद को लिखित या अन्य रूप से व्यक्त करना पसंद करते हैं।

संचार खुद को व्यक्त करने का एक तरीका है (Gaur Brahmin Degree College)

Gaur Brahmin Degree College
Gaur Brahmin Degree College

एक छोटा बच्चा नहीं जनता है कि उसे भोजन या अन्य जरूरतों के लिए कैसे बोलना है, वह बस रोता है लेकिन उसके माता-पिता हमेशा उसकी जरूरतों को समझते हैं और उसे पूरा करते हैं। एक बच्चे के लिए यह कैसे संभव था जब वह कोई भी भाषा नहीं जानता हो। असल में, संचार खुद को व्यक्त करने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में यदि हमें केवल ज्ञान है लेकिन संचार कौशल अच्छा नहीं है तो हम जीवन में पीछे रह जाते है। जबकि जिसके पास अच्छा संचार कौशल है वह जीवन में कठिन चीजों को भी आसानी से प्राप्त कर सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा महविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज के विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मंजू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर ये सभी रहे मौजूद (Gaur Brahmin Degree College)

इस मौके पर डॉ मनीषा खासा, डॉ कपिल कौशिक, डॉ मंजू नांदल, सुमन शर्मा, नीरज शर्मा,सिमरन शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पंजाबी सेवा सदन ने जरूरतमन्द परिवारों को बांटा राशन Punjabi Seva Sadan

यह भी पढ़ें : नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सिंह सैनी कांग्रेस में फिर लौटे MLA Angad Singh Saini Returned To Congress

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE