मजदूरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, ठेकेदार सहित 3 पर केस दर्ज : Gang-Rape

0
736
Gang Rape in Sonipat
Gang Rape in Sonipat

आज समाज डिजिटल, जींद:
Gang-Rape : जींद में राजस्थान की एक महिला के साथ तीन लोगों ने समूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुष्कर्म के समय पति गया था काम पर Gang-Rape

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनकी राजस्थान निवासी चरणसिंह मीना से जान पहचान रही है जो जींद में पत्थर लगाने के कार्य के ठेके लेता है। चरण सिंह मीना उसे मजदूरी का झांसा देकर जींद ले आया और रेलवे स्टेशन के निकट कमरा किराये पर दिला दिया। गत 18 दिसंबर को उसका पति काम पर गया हुआ था। पीछे से गांव अमरिया जिला माधोपुर निवासी सोनू, शरीफ तथा ठेकेदार चरण सिंह कमरे पर आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घिनौने अपराध को फिर दिया अंजाम Gang-Rape

इसी प्रकार 20 दिसंबर को दोपहर बाद तीनों ने फिर से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़िता वापस अपने गांव लौट गई ओर वहीं नजदीकी थाने गगनपुर में तीनों आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी। गगनपुर थाना ने तीनों आरोपितों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर शहर थाना को भेज दी।

मामले की जांच पर टिकी पुलिस Gang-Rape

शहर थाना ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला को काम का झांसा देकर यहां पर लाया गया था। आरोप है कि ठेकेदार समेत तीनों आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जीरो एफआई शहर थाना को गगनपुर राजस्थान से मिली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gang-Rape 

ALSO READ : कोरोना में कुछ को ही अस्पताल की जरूरत, जल्दी ठीक हो रहे मरीज Only A Few Need Hospital In Corona

ALSO READ : तेज दौड़ में बरनाला का आकाश अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी चैंपियन : Champion Of Barnala In Fast Running

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE