Gajendra Saluja took blessings on the throne of Sant Gahadu, संतों का सानिध्य पाना सौभाग्य की बात : सलुजा

0
382
Gajendra Saluja took blessings on the throne of Sant Gahadu
Gajendra Saluja took blessings on the throne of Sant Gahadu
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। संतों का सानिध्य पाना सौभाग्य की बात होती है। संत विश्व कल्याण की भावना रखते है। समाज के सही मार्गदर्शक सन्त ही होते है। ये शब्द  भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख व लैय्या बिरादरी प्रधान गजेन्द्र सलूजा ने तहसील कैम्प स्तिथि संत गाहडू लाल जी महाराज की गद्दी मन्दिर में मुख्यातिथि के रूप में पहुंच कर गद्दीनशीन संत श्री महाराज वेद प्रकाश जी से आशीर्वाद लेने के बाद उपतिथ भक्तजनों को कहे। गजेन्द्र सलूजा यहां दुर्गा अष्टमी के यज्ञ व भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। Gajendra Saluja took blessings on the throne of Sant Gahadu

 

Gajendra Saluja took blessings on the throne of Sant Gahadu
Gajendra Saluja took blessings on the throne of Sant Gahadu

ये 956 वां यज्ञ व भंडारा महोत्सव

सलूजा ने कहा दुर्गा अष्टमी शक्ति दात्री मां दुर्गा की आराधना का दिवस है।आज मां दुर्गा वास्तव में पूरे देश को शक्ति प्रदान कर रही है। आज उतर पश्चिम की सीमाओं के दुश्मन देश आज भारत का लोहा मान रहे है। देश एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप मे उभर रहा है। उन्होंने कहा माँ दुर्गा सब पर अपनी कृपा बनाए रखे। उन्होंने दुर्गा अष्टमी की बधाई दी। गद्दीनशीन वेद प्रकाश जी महाराज ने बताया कि सन्त गाहडू महाराज गद्दी का ये 956 वां यज्ञ व भंडारा महोत्सव है। उन्होंने बताया कि संत गाहडू जी महाराजा सिद्ध पुरूष थे। उनकी समाधि पाकिस्तान में स्थित है। उसी की गद्दी ये पानीपत में है। इस मौके पर लैय्या बिरादरी के वरिष्ठ उप प्रधान अनिल व जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ईश कुमार राणा साथ रहे। Gajendra Saluja took blessings on the throne of Sant Gahadu
SHARE