Fraud Case सिविल अस्पताल की आईडी का प्रयोग कर सीआरएस पोर्टल पर बनाया जाली जन्म प्रमाण पत्र

0
517
Fraud Case

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

Fraud Case : गांव भंबोली में सीएससी चलाने वाले मनदीप ने सिविल अस्पताल की आईडी का अनाधिकृत रूप से प्रयोग कर सीआरएस पोर्टल पर एक व्यक्ति का जाली जन्म प्रमाण पत्र बना दिया। आरोपित ने व्यक्ति से जाली प्रमाण पत्र बनाने के पांच हजार रुपये भी लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित सीएससी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार जिला रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गंगा नगर कॉलोनी जगाधरी निवासी अमित कुमार का सिविल अस्पताल की आईडी का अनाधिकृत रूप से प्रयोग कर सीआरएस पोर्टल पर एक जाली प्रमाण पत्र जारी किया गया है। सूचना मिलते ही जब उन्होंने अमित कुमार को सिविल अस्पताल में बात करने के लिए बुलाया। अमित ने बताया कि उसे जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उसकी जानकारी गांव भंबोली में सीएससी चलाने वाले मनदीप से हुई। (Fraud Case)

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पांच हजार रुपये (Fraud Case)  

मनदीप ने उसे कहा कि वह उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवा देगा। इस दौरान आरोपित मनदीप ने उसे एक फाइल बनाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा। मनदीप ने उससे जन्म प्रमाण पत्र बनाने के पांच हजार रुपये भी लिए। अगले दिन आरोपित मनदीप ने उसे जन्म प्रमाण पत्र दे दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद डॉक्टर विजय दहिया ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित मनदीप के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  (Fraud Case)

Also Read : Haryana State Pensioners Society Meeting पैंशनर्ज ने बैठक कर 17 दिसंबर के धरने को लेकर की चर्चा

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE