फ्रांस में नहीं थम रहा पेंशन रिफॉर्म बिल का विरोध, कई जगहों पर हुई झड़पें

0
248
France Pension Reforms

आज समाज डिजिटल, पेरिस (France Pension Reforms) : फ्रांस में पिछले दिनोें सरकार नया पेंशन रिफॉर्म बिल लेकर आई थी। जिसे बाद में कानून के रूप में बदल दिया गया। इस पेंशन रिफार्म कानून के बाद अब वहां पर कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयू 62 से बढ़कर 64 साल हो गई है।

कर्मचारी यूनियन इसका शुरू से ही विरोध करते आ रहे हैं। जब सरकार ने इस बिल को पेश किया तभी से पेरिस सहित पूरे देश में कर्मचारी इसके विरोध में जुट गए। लेकिन सरकार ने इस बिल को कानून में बदल दिया। अब कर्मचारी यूनियनों के आह्वान पर पूरे फ्रांस में कर्मचारी प्रदर्शन पर उतर आए हैं। इतना ही नहीं अब यह प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है।

करीब 35 लाख लोग सड़कों पर उतर

पेंशन रिफॉर्म बिल के खिलाफ गुरुवार को पैरिस सहित अलग-अलग शहरों में 200 से ज्यादा प्रदर्शन हुए। करीब 35 लाख लोग मैक्रों सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे। राजधानी पेरिस में करीब 8 लाख लोगों ने मार्च निकाला। देर रात कई प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। बोर्डो शहर में गुस्साए लोगों ने सिटी हॉल के मेन गेट पर आग लगा दी। यूनियन की तरफ से प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथ में झंडे, पोस्टर और बैनर थे। इस पर पेंशन बिल और मैक्रों विरोधी नारे लिखे हुए थे।

हिंसा में 120 पुलिस कर्मचारी घायल

जब कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हुआ तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसु गैस का प्रयोग किया। लेकिन इससे प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए और उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर पत्थर व अन्य वस्तुएं फेंकी गई। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने बताया कि झड़प में करीब 120 पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं प्रदर्शनकारियों में से करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें : आप्रेशन अमृतपाल के खिलाफ लंदन में खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग से उतारा तरंगा, भारत ने पहले से भी बड़ा तिरंगा लहराया

ये भी पढ़ें : कोलंबिया में सेना का हेलीक्रॉप्टर क्रैश, 4 सैनिकों की मौत

ये भी पढ़ें : दलाई लामा से मिला “अबिम” प्रतिनिधि मंडल, धार्मिक सद्भाव समेत इन मुद्दों पर की चर्चा

ये भी पढ़ें : जंग खत्म करवाने रूस नहीं गए थे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, बताई ये वजह

Connect With Us: Twitter Facebook

 

france, france news, france pension Bill, france pension reforms, pension reforms in france, retirement age bill, protest in france, protest in france against pension bill, French President Macron news, retirement age bill in france, france pension strike, france pension protest, france pension bill, france pension reform, france pension plan, france pension scheme, france pension system reform, france retirement scheme, Paris, world news in hindi,फ्रांस, फ्रांस पेंशन स्कीम, फ्रांस पेंशन बिल, फ्रांस पेंशन विधेयक

SHARE