Former Union Minister Sister Kumari Selja : गरीब और मध्यम वर्ग को लाइनों में उलझाया भाजपा सरकार ने : सैलजा

0
101
हल्का यमुनानगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन करती कुमारी शैलजा व सम्मेलन में जुड़ी हजारों की भीड़
हल्का यमुनानगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन करती कुमारी शैलजा व सम्मेलन में जुड़ी हजारों की भीड़
  • भाजपा सरकार गरीब आदमी का शोषण कर रही : सैलजा

Aaj Samaj (आज समाज),Former Union Minister Sister Kumari Selja, प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
यमुनानगर के ज्योति पैलेस में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कुमारी शैलजा पहुंची। हल्का यमुनानगर कार्यकर्ता सम्मेलन मे राष्ट्रीय महासचिव एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कुमारी सैलजा में बोलते हुए सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा इस सरकार में कोई वर्ग खुश नहीं है उन्होंने कहा इस सरकार ने जनता का जीना दूभर कर दिया है। महँगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। डबल इंजन का नारा देकर जनता से धोखा किया है। कोई प्रोजेक्ट तो केंद्र से लाने की बात तो दूर थर्मल प्लांट यमुनानगर की दूसरी यूनिट भी यहाँ से झारखण्ड स्थानांतरित कर दी गयी। जिससे हजारो परिवारों को रोजगार मिलता और पूरी हरियाणा में बिजली की उत्पादकता बढ़ती और उन्होंने कहा भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है। जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखकर उत्साहित होकर उन्होंने कहा काँग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी का सन्देश लेकर घर घर जाएगा और राहुल जी की नफरत खत्म करने और मोहब्बत की बात हर घर तक पहुंचाएंगे।

हल्का यमुनानगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन करती कुमारी शैलजा व सम्मेलन में जुड़ी हजारों की भीड़
हल्का यमुनानगर में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन करती कुमारी शैलजा व सम्मेलन में जुड़ी हजारों की भीड़

इस मौके कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर,प्रदीप चौधरी विधायक कालका, चंद्रमोहन पूर्व डिप्टी सीएम, अकरम खान पूर्व मंत्री , सुधा भारद्वाज महिला काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी , पूर्व विधायक रिसाल सिंह ,प्रभारी सरदार कंवरजीत सिंह प्रिन्स, कोर्डिनेटर जिला काँग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर श्याम सुन्दर बतरा,निलय सैनी, निर्मल चौहान पूर्व प्रत्याशी , बलजीत चौधरी , सुधीर चौधरी, कृष्ण लाल ,राकेश शर्मा , मोनिका डुमरा मीडिया प्रभारी प्रदेश महिला कांग्रेस,वेदप्रकाश महरमपुर , नरपाल गुर्जर, सुरेश ढांडा,पवन चोपड़ा , राय सिंह गुर्जर ,कपिल खेतरपाल, विक्रम सैनी ,राजेश शर्मा , मोहन वर्मा , दवेंद्र पार्षद , विनय काम्बोज पार्षद,सेवा सिंह ससोली ,राजकुमार काम्बोज, मनोज जयरामपुर ,सचिन शर्मा,सन्ध्या शर्मा,पूर्व डिप्टी मेयर रामपाल,मांगें राम मारूपुर,मुकेश त्यागी, ठाकुर सिंह,मनोज नागरा, मधु चौधरी,अरशद पोसवाल,विक्रम राठी, महिंद्र हरतोल,रविंदर सिंह बबलू, दिनेश डुमरा,पूर्व सरपंच सुखबीर वालिया, अशोक पूर्व जिला पार्षद, आकाश बतरा युवा काँग्रेस नेता,दवेंद्र लक्की पार्षद,के डी बक्शी, अरविन्द मित्तल, अंग्रेज गाबा,एडवोकेट जैन बुढ़िया, करण छाबड़ा, नरवैल सिंह,राजेश काम्बोज पंकज शुक्ला, आकाश, सकलदीप निर्मला यादव ,टी पी सिंह, बिलाल, आरिफ, महरूफ, अनीश कुरैशी,केसर सिंह सन्धु, जिया लाल, रफाकत, राजेश दयालगढ, यूसुफ खान,विजय गौतम, मेम सिंह दहिया, राजीव भारद्वाज,विशाल शर्मा ,प्रदीप शर्मा, अभिषेक त्यागी,मिक्की , फूलचंद, रवि वर्मा,बाबू काम्बोज फतेहगढ़,
रोहित गोयल,सचिन मल्होत्रा,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : MP Naib Singh Saini : हमारे देश की युवा शक्ति भारत को बदलने का काम करती है : सांसद नायब सैनी

यह भी पढ़ें : Shri Jain Shvetambara Mahasabha : विनय जीवन की प्रथम सीढ़ी है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE