Faridabad News: फरीदाबाद में पूर्व बिजली मंत्री का फार्महाउस गिराया

0
67
Faridabad News: फरीदाबाद में पूर्व बिजली मंत्री का फार्महाउस गिराया
Faridabad News: फरीदाबाद में पूर्व बिजली मंत्री का फार्महाउस गिराया

कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके है महेंद्र प्रताप सिंह
Faridabad News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के फरीदाबाद में वन विभाग और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व बिजली मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के फार्महाउस को गिरा दिया। वन विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से अरावली में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसका आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। अभी तक वन विभाग की टीम 43 फार्महाउस और बैंक्वेट हॉल तोड़ चुकी है।

वहीं इस कार्रवाई को पूर्व मंत्री के बेटे विवेक प्रताप सिंह ने राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर को अरावली में सूरजकुंड रोड पर बने पूर्व मंत्री के फार्महाउस को तोड़ने के लिए 6 जेसीबी मशीन लगाई गई थीं। जेसीबी ने पूर्व मंत्री के बेटे विवेक के सामने एक-एक कर फार्महाउस की चारदीवारी तोड़ी। इसके बाद फार्महाउस में अंदर बनाए कमरों को भी ध्वस्त कर दिया।

सरकार और प्रशासन बेबस लोगों को टारगेट कर रही

इस कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री के बड़े बेटे विवेक प्रताप ने प्रशासन पर टारगेट कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने फार्महाउस के तोड़े जाने का कोई दुख नहीं है। दुख इस बात का है कि प्रशासन गरीब लोगों के मकानों को तोड़ रहा है। सरकार और प्रशासन बेबस लोगों को टारगेट कर रही है।

तोड़फोड़ राजनीति से प्रेरित

विवेक प्रताप ने आगे कहा कि यह तोड़फोड़ राजनीति से प्रेरित होकर की जा रही है। बीजेपी के नेता अपनी दुकान चला रहे हैं। बीजेपी ने अपने 10 सालों में फरीदाबाद को तबाह करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। बिना नोटिस दिए हमारे फार्महाउस को तोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट