Former MLA Sumita Singh: रेनू भाटिया द्वारा लड़कियों को लेकर दिया गया बयान महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता दर्शाती है – पूर्व विधायक सुमिता सिंह

0
265
महिला आयोग के अध्यक्ष रेनू भाटिया
महिला आयोग के अध्यक्ष रेनू भाटिया

Aaj Samaj (आज समाज), Former MLA Sumita Singh इशिका ठाकुर, करनाल:
करनाल कांग्रेस की पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने हरियाणा महिला आयोग के अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा लड़कियों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी की घोर निंदा की उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वैसे तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे देती है वह तो सिर्फ नारे ही बनकर रह गए रेनू भाटिया वह अन्य भाजपा नेताओं के बयान से महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता दर्शाती है।

महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं बल्कि उनकी पहचान के लिए करना होगा: रेनू भाटिया

उन्होंने कहा कि रेनू भाटिया महिला आयोग अध्यक्ष जैसे अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है भाजपा सरकार को रेनू भाटिया को उनके पद से जल्द से जल्द बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के महिला निर्भर नहीं है वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्रता और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी है हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं बल्कि उनकी पहचान के लिए करना होगा हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं यह जीवन को लाने वाली महिला है हर महिला विशेष होती है चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में काम करती हों।

यह भी पढ़ें : Leg Pain Relief Home Remedies : क्या रात में आपके भी होता हैं पैरों में तेज दर्द? तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

यह भी पढ़ें :Minister of State Sandeep Singh : खराब मौसम को देखते हुए मंडियों में गेहूं उठान कार्य में तेजी लाए अधिकारी:संदीप

यह भी पढ़ें :ADC Dr. Vaishali Sharma: स्वच्छता से ही किया जा सकता है मलेरिया को समाप्त – एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE