समालखा : गौभक्तों को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

0
399

अशोक शर्मा, समालखा :
गऊ माता की सेवा में दिन रात निस्वार्थ भाव से लगे गौभक्तों को पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर ने सम्मानित किया। कान्हा गौवंश रक्षा उपचार एवम् कल्याण संस्था के प्रधान प्रदीप भापरा ने सभी गौभक्तों की और से भरत सिंह का आभार प्रकट किया। छौक्कर ने कहा कि गऊओं की सेवा करना पुण्य का काम है। समालखा के सैकड़ो युवा गौभक्त काफी समय से निस्वार्थ भाव से गऊओं की सेवा में लगे है। वो अपनी जान पर खेलकर गौ तस्करों से गऊओं को बचाते भी है। उन्होने कहा प्रत्येक मनुष्य को अपनी नेक कमाई का दसवां भाग गोसेवा,भारत माता की सेवा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से संबंधित परिवार फले-फुलेगा और पुण्य का भागी भी होता है। इस अवसर पर अंकित छौक्कर,गुलशन,मंदीप भापरा,प्रिंस वर्मा,विकास शर्मा,जगदीश शर्मा,जयदीप शर्मा,प्रवीण छोक्कर आदि मौजूद रहे।

SHARE