यमुनानगर : असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल शुरू किया

0
348

प्रभजीत सिंह(लक्की), यमुनानगर :
डीसी पार्थ गुप्ता के दिशा-निर्देशन में जिला के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल शुरू किया गया है। यह श्रम पोर्टल उन श्रमिकों का डाटाबेस या रिकॉर्ड रखने के लिए बहुत ही उपयोगी होगा जिनके लिए सरकार योजनाएं तैयार करती है और उन्हें सहायता पहुंचाना चाहती है। सहायक श्रम आयुक्त, श्रीमति अंजली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ई-श्रम कार्ड के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री नं. 14434 शुरू किया गया है। जिस पर सम्पर्क करके आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इसके साथ स्थानीय कॉमन सर्विस सेन्टर, लेबर आफिस या खुद के फोन से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद एक कार्ड दिया जाएगा जिस पर एक यूएन नं दर्ज होगा। यह यूएन न: काफी महत्वपूर्ण होता है जिस पर मजदूर के परिवार की जानकारी भी दर्ज होती है।
उन्होंने बताया कि मजदूर को अपना आधार नं. देकर कॉमन सर्विस सेन्टर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। अगर आधार से बैंक अकाउंट जुड़ा हुआ है तो बैंक अकाउंट भी देने की भी जरूरत नहीं है। अगर कोई श्रमिक स्वंय अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो। उन्होंने बताया कि देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ई-श्रम पोर्टल की शुरूआत की है जिसमें देश के हर मजदूर का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इससे पीएम श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सभी मजदूर कवर होंगे और मुश्किल वक्त में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से 25 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी किया जाएगा। जिसका एक साल का प्रीमियम सरकार देगी।

SHARE