शक्ति प्रदर्शन में नहीं रखती विश्वास – पूर्व मंत्री किरण चौधरी

0
301
Former minister Kiran Choudhary speech
Former minister Kiran Choudhary speech

इशिका ठाकुर,करनाल :
हरियाणा की पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा है कि वह विधानसभा में जिन गरीबों के मकान डीटीपी ने तोड़े हैं। उनको मुआवजा देने की मांग वह विधान सभा के बजट सेशन में उठायेगी । उन्होंने कहा कि जबान के धनी राजनेता का हमेशा साथ देना चाहिए। झूठे और कपटी राजनेताओं को आम जनता को सबक सिखाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रहार किए। वह करनाल के सैक्टर 32 में कांग्रेस नेता जयपाल मान के निवास पर आयोजित हजारों कार्यकत्र्ताओं को संबोधित कर रही थी। लगभग पांच हजार से अधिक कार्यकत्र्ता चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसका आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल मान ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा,सुभाष बत्रा आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पूनिया, अनंद मलिक ,चंद्र भान काम्बोज, बलवान सैन, मित्रपाल पांचाल भिवानी से परमजीत सिंह खोहड़ा, आदि मंच पर मौजूद थे।

पूर्व मंत्री हजारों कांग्रेस वर्करों के बीच बोली : उनकी लड़ाई शोषित उपक्षित कांग्रेस कार्यकर्तओं को उनका हक दिलाने की है,

पूर्व मंत्री किरण चौधरी का पगडी पहना कर संयोजक जयपाल मान, पंकज पूनिया ने स्वगत किया। इसके बाद गुलदस्ता शाल देने वालों का तांता लग गया। सैकड़ों प्रतिनिधयों ने स्वागत किया। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ताओं को देख उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही सरकार बनाते और बिगाड़ते हैं। जो लोग कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हें उनकी राजनीति अधिक लंबी नहीं चलती हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश भर में घूम कर कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अगुवाई वाली कांग्रेस को मजबूत कर रही हैं। वह उपेक्षित, शोषित कांग्रेस कार्यकर्तओं को उनका हक दिलाने के लिए निकल पड़ी हैं।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर बर्ग दुखी हैं। युवा अपने आपको असहाय महसूस कर रहा हैं। उन्होंने अपने उद्वोधन में पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल , सरुेंद्र सिंह का नाम लिया।

उन्होंने कहा कि उन्हें आगे बढऩे के लिए भीड़ नहीं समर्पित कार्यकर्ता ही चाहिए। उन्ही कें दम पर वह आने वाले चुनावों में बदलाव की इवारत लिखेगी । उन्हें पद नहीं वर्कर का सम्मान चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा कि वह पद के पीछे भागने वाली नेता नहीं हैं। उन्होंने वर्कर का हमेशा सम्मान किया हैं। वह मीठी गोंलियां नहीं वल्कि कार्यकर्ता को जबान देती हैं। जो हमेशा पूरी होती हैं।

Former minister Kiran Choudhary speech
Former minister Kiran Choudhary speech

चौधरी बंसी लाल के सपनो का हरियाणा बनाने के लिए किरण चौधरी का मुख्यमंत्री बनना जरूरी

पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने कहा कि हरियाणा के निर्माता चौधरी बंसी लाल के सपनो का हरियाणा बनाने के लिए किरण चौधरी का मुख्यमंत्री बनना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा किरण चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन की इवारत लिखने को तैयार हैं। पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि जो लोग कांग्रेस को अपने परिवार के कारण खोखला कर रहे हैं। उन्हें सबक सिखाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति की जागीर नहीं हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पूनिया ने कहा कि कांग्रेस का वर्कर दोहरी लड़ाई लड़ रहा हैं एक तरफ भाजपा सरकार से दूसरी तरफ कांग्रेस के भीतर परिवार वाद फैलाने वाले वर्करों का शोषण करने वाले नेताओं से लड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की निश्चित ही जीत होगी। इस अवसर पर स्वागत भाषण जयपाल मान ने कहा कि यह रैली नहीं हैं। जब रैली की बात होगी तो शुरूआत एक हजार बसों से होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना उनका सबसे बड़ा फर्ज हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज पूर्व मंत्री किरण चौधरी के पक्ष में हवा चल रही हैं। उन्होंने डीटीपी द्वारा गरीबों के मकान तोडऩे का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यदि किरण चौधरी सीएम बनी तो वह सबसे पहले इन गरीबों को मुआवजा दिलाएंगी।

इस अवसर पर ये मौजूद रहे

इस अवसर पर आनंद मलिक,अनिल सैन राहड़ा, जनक सिंह जलाला, बंटी,स. सतनाम सिंह पूर्व सरपंच मैणी, शेर सिंह, मिल सचदेवा, राकेश सचदेवा, डा.. हिम्मत सिंह यादव, विजय खोहडा, जगदीश चंद्र खरखौदा, स. बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे। इससे पहले उनका भारी भीड़ ने पुष्प वर्षा कर पूर्व मंत्री का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें :29 वा ज़िला राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाषण में राहुल ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

ये भी पढ़ें :रक्त दान का एक अनूठा आयोजन जिसमें सभी रक्त दाता केवल महिलाएँ व लड़कियाँ थी

ये भी पढ़ें: सफाई कर्मचारियों ने जिला पुलिस प्रशासन पर वाहन चोरी का लगाया आरोप

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE