Former Minister Education Prof. Ram Bilas Sharma : मनुष्य द्वारा मकर सक्रांति पर किए गए धर्म पुण्य का विशेष महत्व : प्रो. रामबिलास शर्मा

0
94
मकर सक्रांति पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा अपने आवास पर गौशालाओं के प्रबन्धकों को चेक सौंपते हुए।
मकर सक्रांति पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा अपने आवास पर गौशालाओं के प्रबन्धकों को चेक सौंपते हुए।
  • -पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने आवास पर जरूरतमन्द लोगो को कंबल बांट कर व गौशालाओं को चेक वितरित कर मनाया मकर सक्रांति पर्व

Aaj Samaj (आज समाज),Former Minister Education Prof. Ram Bilas Sharma,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ : हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मकर संक्रांति पावन पर्व अपने आवास जयराम सदन पर हवन यज्ञ करके जरूरतमन्द लोगो को गरम कंबल वितरित कर व गुड़-रेवड़ी बांट कर मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र की गौ सेवा आयोग द्वारा रजिस्टर्ड नौ गौशालाओं को गौ सेवा आयोग द्वारा प्रदान की गयी राशि के चेक वितरित किए।

जिनमें बाबा जयरामदास गौशाला खुडाना को 7 लाख 91 हजार 250, श्री गौशाला धौलपोश आश्रम महेंद्रगढ़ को 3 लाख 67 हजार 500, श्री गौशाला महेंद्रगढ़ को 11 लाख 63 हजार 250, श्री बाबा गुदड़िया गौशाला मधोगढ़ को 6 लाख 44 हजार 250, श्री बांके बिहारी गौशाला जड़वा को 6 लाख 37 हजार 500, बाबा समताईनाथ गौशाला नावा को 4 लाख 50 हजार, आदर्श गौशाला सतनाली को 5 लाख 49 हजार 750, बाबा खेतानाथ गौशाला खेड़की को 12 लाख 36 हजार, श्री कृष्ण सुदामा गौशाला भालखी को 2 लाख 40 हजार के चेक प्रबन्धकों को सौपे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि ऋषि मुनियों के देश भारत में त्योहारों व अनेक पर्वों का बड़ा महत्व है ।

मकर सक्रांति पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा अपने आवास पर जरूरतमंदो को कंबल बांटते हुए।
मकर सक्रांति पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा अपने आवास पर जरूरतमंदो को कंबल बांटते हुए।

देश के अलग-अलग कोने में प्रत्येक पर्व अलग-अलग तरीके से मनाए जाते हैं। मकर सक्रांति पर्व को भी भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मेहनत की कमाई में से धर्म पुण्य में पैसा अवश्य लगाना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि मकर सक्रांति पर्व पर दान का विशेष महत्व है। इस दिन भारत में लोग तिल, गुड़, रेवड़ी का दान करते हैं। इस दिन गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान देने से कई हजार गुना पुण्य व्यक्ति को प्राप्त होता है। इस दिन दान करने से मनुष्य को अपने करियर में सफलता मिलती है। हमारे शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को मकर सक्रांति पर्व पर तिल, गुड़, गर्म वस्त्र और खिचड़ी का दान करना चाहिए। मकर सक्रांति पर किए गए धर्म पुण्य का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें  : Lohri Festival : लोहरी पर्व पर आरपीएस में हुआ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

यह भी पढ़ें  : NIRF Ranking Framework 2024 : एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के लिए हकेवि ने किया आवेदन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE