राहुल गांधी ने नहीं भाजपा नेताओं ने देश की छवि धूमिल की : कुमारी शैलजा

0
115
Former Congress President Kumari Selja
Former Congress President Kumari Selja

प्रवीण वालिया,करनाल,17 मार्च :
अखिल भारतीय कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति और कांग्रेस उच्च स्तरीय समिति की सदस्य तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रदेशध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश में देश का अपमान नहीं किया है।

सवाल किया: नीरव मोदी, अडानी प्रकरण से क्या देश की छवि धूमिल नहीं हुई

उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सर्वश्रेष्ठ बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार धूमिल हो रही है। अपने कारनामों से भाजपा के बड़े नेता देश की छवि को नुक्सान कर रहे है। उन्होंने कहा कि अडानी के कारण क्या देश की छवि नहीं गिरी है। वह करनाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह रोड़ तथा महिला कांग्रेस की प्रदेश नैत्री निशा रोड़ के पुत्र प्रिंस और पुत्र वधु रितु को दात्पत्य जीवन में नव प्रवेश पर आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थी। इस अवसर पर विधायक सांसद पूर्व विधायक मंत्री तथा शहर के गणमान्य नागरिक, राजनेता, सामाजसेवी, प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने का कि देश में लोग कांग्रेस को चाहते हैं। आने वाले दिनों में राहुल गांधी को देश प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा स्थापित किए पंचायती राज को भाजपा समाप्त करना चाहती है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय नैत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। सभी मिल कर 2024 में होने वाले चुनावों में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए मिल कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने पर उतारू हैं। देश में मजहब के नाम पर भाजपा नफरत का खेल खेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विपक्षियों को खत्म करनें पर तुली हुई है। देश में लोकतंत्र का गला घुट रहा है । उन्होंने कि कांग्रेस नेता हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, डा. सुनील पंवार, अरुण पंजाबी मौजूद रहे । कुमारी शैलजा की अगवानी कांग्रेस नेता जोगिंदर रोड़ तथा उनकी पत्नी निशाा रोड़ ने की।

यह भी पढ़ें :  पासपोर्ट सेवा केंद्रों तक बढ़ रही ऑनलाइन पहुंच

यह भी पढ़ें :  भोजन की प्लास्टिक पैकेजिंग पर जनहित में सांसद कार्तिक शर्मा ने किया ये सवाल

यह भी पढ़ें : परिवार पहचान पत्र को संपत्ति कर आईडी से शीघ्र जोड़ने के लिए निगमायुक्त ने दिए निर्देश

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE