Former Chief Parliamentary Secretary Rampal Majra : देश की वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाकर भाजपा देश को कर रही गुमराह

0
116
गांव नरड़ में मित्र मिलन समारोह में उमड़े जनसूमह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा।
गांव नरड़ में मित्र मिलन समारोह में उमड़े जनसूमह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा।

Aaj Samaj (आज समाज), Former Chief Parliamentary Secretary Rampal Majra, मनोज वर्मा, कैथल:
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा का गांव नरड़ में मित्र मिलन समारोह में पहुंचने पर उमड़े जनसूमह ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कलायत में रामपाल माजरा इस बार के नारे लगे। माजरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश-प्रदेश में लोग परेशान हैं।

आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, लेकिन भाजपा को यह दिखाई नहीं दे रही। पहली बार देश में 146 सांसदों का निलंबन किया गया, जो कोई मुद्दा नहीं बना, जबकि बेरोजगारी देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। बेरोजगारी से देश का युवा इतना परेशान है कि वह संसद तक पहुंच गया। इसके बावजूद गूंगी बहरी इस सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही।

भाजपा ने एक नेता की मिमिक्री को मुद्दा बना दिया। इससे साबित होता है कि देश की वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाकर भाजपा देश को गुमराह कर रही है। दो करोड़ नौकरी देने का वायदा करके ये लोग सत्ता में आए थे, एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां खत्म कर दी गईं। देश का दुर्भाज्य है कि देश का गौरव पहलवान अपने पदमश्री अवार्ड लौटा रहे हैं।

सरकार पहलवानों को प्रताडि़त कर रही है। भाजपा का चरित्र इतना गिर गया है कि देश के खिलाड़ी अपमानित महसूस करते हैं। जो देश के लिए खेलते हैं, वे अपने खेल को जारी रखें। सत्ताएं आती-जाती रहेंगी, पहलवान अपना खेल जारी रखें। माजरा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। हर रोज नौकरियों के नियम बदले जा रहे हैं।

युवाओं से फार्म भरवाकर सालों तक भर्तियां नहीं होती। भर्तियों में सरेआम करोड़ों का लेन-देन सामने आ चुका है। इसके बावजूद सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस बार कोई गलती न करें। इस बार चुनाव के समय सतर्क रहें और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर अपने विकास का रास्ता साफ करें। लोगों ने गांव में पहुंचने पर माजरा का जोरदार स्वागत किया। साथ ही कलायत में माजरा इस बार के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर माजरा के भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  : Winter Hair Care : सर्दियों में डैंड्रफ, दोमुंहे बाल और दूसरी बालों की समस्‍याओं से ऐसे पाएं निजात

 

SHARE