Forbes Richest List 2024: मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीरों में नंबर-1 पर बरकरार, दुनिया में 9वें नंबर पर

0
17
Forbes Richest List 2024
भारत के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी।

Aaj Samaj (आज समाज), Forbes Richest List 2024, नई दिल्ली: फोर्ब्स ने विश्व के 2024 के अरबपतियों की वार्षिक सूची जारी कर दी है और इसके अनुसार भारत के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी एशिया में नंबर-1 पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई। वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बने हैं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी फोर्ब्स की सूची में टॉप 10 में हैं। उन्होंने दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। इस तरह मुकेश अंबानी भारत और एशिया दोनों के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

गौतम अडाणी दूसरे सबसे अमीर भारतीय

गौतम अडाणी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। उन्होंने 36.8 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। सूची में गौतम अडाणी 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं। अरबपतियों की सूची में इस बार 200 भारतीयों को जगह मिली है। पिछले साल यह संख्या 169 थी। इन भारतीयों की संयुक्त संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41 फीसदी अधिक है। बता दें कि फ्रांस निवासी एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट व उनका परिवार 233 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला, सूची में 25 नए इंडियन

फोर्ब्स की सूची के अनुसार भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं। उनकी कुल संपत्ति 33.5 बिलियन डॉलर है। सवित्री जिंदल एक साल पहले छठे स्थान पर थीं और अब सावित्री इससे बढ़कर भारत की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई हैँ। इसके साथ 2024 की अरबपतियों की सूची में 25 नए भारतीय अरबपति शामिल हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत की है। इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकन्नन और रेणुका जगतियानी शामिल हैं।

एलन मस्क दूसरे, जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर

लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलन मस्क हैं। उनकी कुल संपत्ति 195 बिलियन डॉलर बताई गई है। अमेजन के फाउंंडर जेफ बेजोस अपनी 194 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं। चौथे स्थान पर मार्क जुकरबर्ग हैं। पाचंवे नंबर पर लैरी एलिसन हैं। इनके पास 141 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वॉरेन बफेट 6वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 133 बिलियन डॉलर है।

बिल गेट्स अपनी 128 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 7ावें नंबर पर पहुंचे हैं। आठवें नंबर पर स्टीव बाल्मर हैं। उनकी कुल संपत्ति 121 बिलियन डॉलर है। इसके बाद मुकेश अंबानी 116 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ नौवें नंबर पर हैं। दसवें नंबर पर अल्फाबेट के सीईओ लैरी पेज हैं। उनकी संपत्ति 114 बिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE