Earthquake: ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, फिलीपींस और जापान तक झटके

0
21
Earthquake
ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, फिलीपींस और जापान तक झटके, सुनामी की चेतावनी

Aaj Samaj (आज समाज), Earthquake, ताइपे: ताइवान में आज सुबह 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपींस और जापान तक इसके झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। ताइवान दमकल विभाग के मुताबिक, अब तक भूकंप के कारण 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है और करीब 50 लोग घायल हुए  हैं। ताइवान केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि भूकंप का केंद्र हुआलिएन के पूर्वी काउंटी के तट से कुछ दूर, ताइवान द्वीप के पूर्वी तट के पानी में था।

  • 1999 के बाद से सबसे बड़ा भूकंप 

पूर्वी ताइवान में कई इमारतें ढही

ताइवान के तटीय क्षेत्र में धरती डोली है, जिससे राजधानी ताइपे भी हिल गई। शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और इंटरनेट बंद हो गया। ताइवान टेलीविजन स्टेशनों ने भूकंप के केंद्र के पास हुआलिएन में कुछ ढही इमारतों के फुटेज दिखाए हैं। मीडिया के मुताबिक कुछ लोग फंसे थे। ताइवानी सेंट्रल वेदर ब्यूरो के मुताबिक, यह ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब लगभग 2,400 लोग मारे गए थे।

जापान और फिलीपींस ने सुनामी अलर्ट हटाया

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों में 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका थी। फिलीपींस सीस्मोलॉजी एजेंसी ने भी कई प्रांतों के तटीय क्षेत्रों के निवासियों के लिए चेतावनी जारी की थी और लोगों से ऊंचे स्थानों पर चले जाने का आग्रह किया था। हालांकि, दोनों देशों ने अब सुनामी अलर्ट हटा दिया है।

शंघाई तक असर

एक रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा गया है कि भूकंप शंघाई तक महसूस किया गया। चीनी राज्य मीडिया के अनुसार, भूकंप चीन के फुजियान प्रांत के फूजौ, जियामेन, क्वानजौ और निंगडे में भी महसूस किया गया है। चीनी मीडिया के मुताबिक, चीन में ताइवान मामलों पर नजर रखने वाले आफिस ने कहा कि वो भूकंप से हुए नुकसान से चिंतित है और ताइवान में मदद भेजने को तैयार है। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। वहीं, ताइवान अपने आपको स्वतंत्र कहता है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE