जीवन में सफल होने के लिए अपनाएं ये 20 मंत्र

0
662
tarun-sagar
tarun-sagar

जैन मुनि तरूण सागर
दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए विख्यात क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज का 1 सितंबर 2018, शनिवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वे 51 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। तरुणसागरजी के प्रवचन में सामाजिक और राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान छुपे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सरकार से 2 बच्चों का नियम लागू करने का आग्रह किया था। उन्होंने मीडिया से कहा कि 2 से ज्यादा बच्चों वाले हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नीति सभी जातियों और धर्मों के लोगों पर लागू होनी चाहिए। इसी तरह के कई विवादित प्रवचनों के देने के कारण उनके प्रवचनों को ‘कड़वे वचन’ कहा जाता है। तरुणसागरजी ने ‘कड़वे प्रवचन’ के नाम से एक बुक सीरीज स्टार्ट की है जिसके लिए वे काफी चर्चित रहते थे। इनके प्रवचन की वजह से इन्हें ‘क्रांतिकारी संत’ भी कहा जाता है। अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो अपनाएं मुनिश्री तरुण सागर जी के ये खास 20 मंत्र…।
 1. रोज हो सके तो सूरज को उगता हुए देखें..!
 2. दिन में कम से कम 3 लोगों की प्रशंसा करो..!
 3. खुद की भूल स्वीकारने में कभी भी संकोच मत करो..!
 4. किसी के सपनों पर हंसो मत..!
 5. आपके पीछे खड़े व्यक्ति को भी कभी-कभी आगे जाने का मौका दो..!
 6. खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..!
 7. खूब जरूरी हो तभी कोई चीज उधार लो..!
 8. किसी के पास से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार…पूछो..!
 9. कर्ज और शत्रु को कभी बड़ा मत होने दो..!
 10. स्वयं पर पूरा भरोसा रखो..!
 11. प्रार्थना करना कभी मत भूलो, प्रार्थना में अपार शक्ति होती है..!
 12. अपने काम से मतलब रखो..!
 13. समय सबसे ज्यादा कीमती है, इसको फालतू कामों में खर्च मत करो..
 14. जो आपके पास है, उसी में खुश रहना सीखो..!
 15. बुराई कभी भी किसी की भी मत करो, क्योंकि बुराई नाव में छेद समान है, बुराई छोटी हो, लेकिन बड़ी नाव तो डुबो ही देती है..!
 16. हमेशा सकारात्मक सोच रखो..!
 17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..!
 18. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, बल्कि कुछ करना पड़ता है….!
 19. सफलता उनको ही मिलती है जो कुछ करते हैं..!
 20. कोई काम छोटा नहीं होता, हर काम बड़ा होता है, जैसे कि सोचो जो काम आप कर रहे हो अगर वह काम आप नहीं करते हो तो दुनिया पर क्या असर होता..?

SHARE