रूसी क्रांति के महानायक को पुष्प अर्पित Flowers Paid To Russian Revolution

0
569
Flowers Paid To Russian Revolution

संजीव कौशिक, रोहतक:
Flowers Paid To Russian Revolution: सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी ने राज्य पार्टी कार्यालय में रूसी क्रांति के महानायक कॉमरेड स्टालिन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और राज्य सचिव कामरेड सत्यवान ने मुख्य बात रखी।

स्टालिन ने दिखाई मुक्ति की राह Flowers Paid To Russian Revolution

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य सचिव ने कहा कि रूसी क्रांति के महानायक महान लेनिन के सहयोद्धा महान स्टालिन ने समाजवादी सोवियत संघ को नयी बुलंदियों तक ले गए। स्टालिन ने पूरी दुनिया के सर्वहारा को मुक्ति की राह दिखायी। लेनिनवाद को स्थापित करने वाले स्टालिन ही थे। समाजवाद की रक्षा के लिए स्टालिन आजीवन संघर्ष करते रहे। स्टालिन ने तानाशाह हिटलर के नेतृत्व वाली जर्मनी को हराकर पूरी दुनिया को फासीवादी खतरे से बचाया था।

यूक्रेन जैसे देश को बताया आजादी के लिए खतरा Flowers Paid To Russian Revolution

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी पूरे देश में स्टालिन के 69वीं मृत्य वार्षिकी को जोर शोर से आयोजित कर रहा है। सत्यवान ने कहा कि महान स्टालिन को याद करना आज और भी जरूरी हो गया है, क्योंकि समाजवादी रूस दुनिया में मुक्ति की लड़ाई को समर्थन के साथ उनको हरसंभव मदद भी करता था, लेकिन सन 1990 के बाद वही रूस आज साम्राज्यवादी शक्ति बनकर यूक्रेन जैसे देश की आजादी व संप्रभुता के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने कहा कि समाजवाद ही जनतंत्र का असली प्रहरी और जनता को मुक्ति की राह दिखा सकता है।

Also Read : नकल के बिना परीक्षाएं करना एक चैलेंज Exams Without Copying

Also Read : सरकार समझौते से पीछे हटी तो किसान आंदोलन: महेंद्र टिकैत Farmers Movement Of The Government Backs

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE